स्कूली बच्चों के जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र बनाने बनाए कैलेंडर: कलेक्टर

Updated on 18-07-2025 12:10 PM

मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में शिक्षा विभाग की बैठक लेकर जिले के स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने डीईओ को निर्देशित किया कि स्कूली बच्चों के जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र बनाने हेतु मासिक कैलेंडर बनना सुनिश्चित करें, ताकि निर्धारित समय में बच्चों का जरूरी दस्तावेज बन सकें। उन्होंने युक्तियुक्तकरण पश्चात स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ज्वाइनिंग के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जो शिक्षक ज्वाइनिंग नहीं लिए है। उन पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन एवं मरम्मत स्कूल भवनों एवं शौचालयों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी बीईओ को निर्देशित किया कि कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने अशासकीय विद्यालय में आरटीई के पेंडिंग एवं न्यायालीन प्रकरणों की भी जानकारी ली। साथ ही अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई करने की निर्देश दिए। उन्होंने एनपीएस एवं ओपीस के तहत राशि निकासी भुगतान, लंबित पेंशन प्रकरण की समीक्षा करते हुए अतिशीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जिले के हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलो का चिन्हांकन कर हॉस्टल बनाने हेतु प्रपोजल बनाने के निर्देश डीईओ को दिए, ताकि स्कूली बच्चों को आवासीय सुविधाओं का लाभ मिल सकें। उन्होंने डीईओ एवं बीईओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में स्कूली बच्चे ड्रॉप आउट न हो। उन्होंने मासिक कैलेंडर बनाकर गतिविधियां संचालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री दुकालू राम ध्रुव, डीईओ श्री फत्तेराम कोसरिया समस्त बीईओ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.