कैलिफोर्निया की मशहूर शेफ नीना कर्टिश बनाएंगी पीएम मोदी के लिए खाना, ग्रैमी अवॉर्ड विनर बजाएंगे वॉयलिन, शाही स्‍वागत की तैयारी

Updated on 20-06-2023 07:29 PM
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर रवाना हो चुके हैं। वह बुधवार को अमेरिका पहुंचेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे को दोनों देशों के संबंध मजबूत करने वाला दौरा करार दिया जा रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खुद पीएम मोदी के दौरे की अहमियत को बताया है। पीएम मोदी दूसरे भारतीय पीएम हैं जिनका व्‍हाइट हाउस में राजकीय स्‍वागत होगा। अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन भी उनके इस दौरे की तैयारियों को अंजाम देने में लगा है। 22 जून को व्‍हाइट हाउस में पीएम मोदी के सम्‍मान में डिनर आयोजित किया जाएगा। इस डिनर में जो भी बनेगा उसकी जिम्‍मेदारी मशहूर शेफ नीना कर्टिश को दी गई है।

कौन हैं नीना कर्टिश

नीना कर्टिश कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो की प्‍लांट बेस्‍ड शेफ हैं और काफी मशहूर हैं। व्‍हाइट हाउस ने उन्‍हें पीएम मोदी के दौरे के लिए उन्‍हें खास तौर पर आमंत्रित किया गया है। सीएनएन ने फर्स्‍ट लेडी जिल बाइडन के ऑफिस के हवाले से यह जानकारी दी है। पीएम मोदी के लिए खासतौर पर शाकाहारी मेन्‍यू को डिनर में शामिल किया गया है। बाइडन के लिए यह तीसरा मौका होगा जब वह किसी देश के नेता के लिए स्‍टेट डिनर का आयोजन करेंगे। इससे पहले दिसंबर में फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो और अप्रैल में दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति सुक योल के लिए व्‍हाइट हाउस की तरफ से डिनर आयोजित किया गया था।

क्‍यों चुना गया नीना को
कुर्टिश इन तैयारियों पर खुद नजर रख रही हैं। सीएनएन के मुताबिक व्हाइट हाउस की पेस्ट्री शेफ सूसी मॉरिसन भी उन्‍हें मदद करने वाली हैं। सीएनएन के मुताबिक व्हाइट हाउस ने हर डिटेल पर पहले से ध्यान दिया है। इसमें खानपान से लेकर मेहमानों के लिए डाइट प्रतिबंध से लेकर उनके मनोरंजन समेत काफी कुछ शामिल है। पीएम मोदी पूरी तरह से शाकाहारी हैं। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी की मानें तो इसलिए ही फर्स्ट लेडी ने शेफ कर्टिस को प्‍लांट बेस्‍ड डिशेज में उनकी महारत के चलते चुना। इसके अलावा ग्रैमी अवॉर्ड विनर वॉयलन वादक जोशुआ बेल डिनर की शाम पर म्‍यूजिक प्‍ले करेंगे।

म्‍यूजिक की अहमियत
सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि मनोरंजन, स्‍टेट डिनर का अहम हिस्‍सा होता है। कई अमेरिकी कलाकारों ने 200 सालों से ज्‍यादा समय तक व्हाइट हाउस में प्रदर्शन किया है। उनके प्रदर्शनों से अक्सर फर्स्‍ट फैमिली और उनके मेहमानों की संगीत के प्रति रूचि की जानकारी मिलती है। व्हाइट हाउस ने एक डॉक्‍यूमेंट के मुताबिक मरीन बैंड राष्ट्रपति भवन में सन् 1801 से मौजूद है। उस समय इसे राष्‍ट्रपति जॉन एडम्स और प्रथम महिला अबीगैल एडम्स के नए साल के स्वागत समारोह के लिए खेला गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.