डाटा एंट्री व एकाउंटिंग के बहाने बुलाकर बेरोजगारों को धकेला सट्टे के कारोबार में, पांच गिरफ्तार

Updated on 04-08-2023 03:53 PM

बिलासपुर।  डाटा एंट्री और एकाउंटिंग के बहाने बुलाकर बेरोजगारों को सट्टे के काम में धकेलने वाले पांच लोगों को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आनलाइन महादेव व अन्ना रेड्डी सट्टे के सरगना को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उससे मिली जानकारी के आधार पर चार अन्य लोगों को पकड़कर पुलिस ने 10 मोबाइल, तीन लैपटाप, एटीएम और अन्य सामान जब्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

एसपी संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम आनलाइन महादेव व अन्ना रेड्डी सट्टे के एप पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान पता चला कि वाट्सएप नंबर से शहर में सट्टा चलाया जा रहा है। तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक और उनकी टीम ने जांच की तो पता चला कि नंबर दिल्ली के उत्तम नगर में सक्रिय है।



टीम ने दिल्ली में दबिश देकर रमेश सिंह(23) निवासी बराड़ी न्यू दिल्ली को पकड़ लिया। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि रायपुर के स्वर्णभूमि कालोनी में रहने वाला सनी पृथ्वानी(39) पूरे गिरोह का मास्टर माइंड है। वह बेरोजगार युवकों को डाटा एंट्री और एकाउंटिंग के बहाने अपने पास बुलाता था।


इसके बाद उन्हें सट्टे के काम में ज्यादा कमाई का लालच देकर अवैध काम में लगा देता। जांच के बाद पुलिस ने जिले में सट्टा चलाने वाले तीन और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के कब्जे से 10 मोबाइल, तीन लैपटाप, एटीएम और अन्य सामान जब्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।


इनकी हुई गिरफ्तारी:  सनी पृथ्वानी (39) निवासी स्वर्णभूमि नगर रायपुर, विनय भगत(30) निवासी जशपुर छत्तीसगढ़, रमेश सिंह(23) निवासी बराड़ी न्यू दिल्ली, मनेश्वर भगत(24) निवासी खुटगांव, जशपुर छत्तीसगढ़ और मोंटू रवानी (35) निवासी भानस बिनोरा रोहतास बिहार

टीम में ये रहे शामिल
आनलाइन सट्टे के कारोबार का पर्दाफाश करने वाली टीम में तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक, एसआइ संजय बरेठ, एएसआइ ढोलाराम मरकाम, ओंकार बंजारे, आरक्षक मुरली भारद्वाज, संदीप शर्मा, सतीश यादव, सरफराज खान शामिल रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.