इंदौर से नौकरी के लिए आईं, सेक्स रैकेट में फंसा दी गईं, मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश

Updated on 19-08-2023 01:25 PM
मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच ने नौकरी के नाम पर मह‍िलाओं को सेक्स रैकेट में फंसाने के मामले का पर्दाफाश किया है। इंदौर की तीन महिलाएं नौकरी के लिए मुंबई आईं। उन्हें एक इवेंट कंपनी में नौकरी मिल भी गई, लेकिन बाद में उन्हें देह व्यापार करने के लिए मजबूर कर दिया गया। दहिसर क्राइम ब्रांच ने इन तीनों महिलाओं को एक ट्रैप के बाद रेस्क्यू करवाया और दो लोगों को गिरफ्तार किया।

रेस्क्यू कराई तीन महिलाओं में दो सगी बहने हैं, जबकि तीसरी महिला दोनों बहनों के गांव की है। तीनों को उनके पति प्रताड़ित करते थे, इसलिए वह पति से अलग हो गईं और काम के सिलसिले में कुछ महीने पहले मुंबई आईं। उन्हें कुछ लोगों के जरिए तथाकथित तौर पर एक इवेंट कंपनी से जुड़े नीलेश पाटील का पता चला। उन्होंने उससे संपर्क किया। छोटे से इंटरव्यू के बाद तीनों को नौकरी मिल गई। उन्हें अलग-अलग जगह इवेंट के बहाने भेजा जाने लगा।
बाद में नीलेश पाटील ने इन तीनों महिलाओं के फोटो अलग-अलग वॉट्सऐप ग्रुप में भेजने शुरू कर दिए। ग्राहक इन महिलाओं में किसी एक की फोटो सेलेक्ट करते थे और बाद में नीलेश उस लड़की को कहता था कि तुम्हें आज एक शो में इस या उस होटेल में जाना है। होटेल का कमरा ग्राहक बुक करता था। नीलेश का ड्राइवर नरेंद्र देवडे लड़की को लेकर उस होटेल ले जाता था। नीलेश को बदले में ग्राहक से 15 हजार रुपये मिलते थे।

जब डीसीपी राज तिलक रौशन को इस सेक्स रैकेट का पता चला, तो उन्होंने दहिसर क्राइम ब्रांच जांच करने को कहा। एक फर्जी ग्राहक तैयार किया गया और नीलेश पाटील से संपर्क किया गया। जैसे ही फर्जी ग्राहक नीलेश से मिलने गया, इंस्पेक्टर विलास भोसले, दिलीप तेजनकर और एपीआई विजय रासकर की टीम ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। उसका ड्राइवर भी पकड़ा गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.