2014 में आए थे, 2024 में चले जाएंगे, मुंबई में I.N.D.I.A. मीटिंग से पहले अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला

Updated on 31-08-2023 01:36 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 में आए थे, 2024 में चले जाएंगे। दरअसल, मुंबई में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक होने जा रही है। इसमें भाग लेने के लिए सपा अध्यक्ष भी पहुंचे हैं। बैठक शुरू होने से पहले विपक्षी गठबंधन की ओर से सरकार पर अटैक शुरू हो गया है। अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए महंगाई, बेरोजगारी और देश में बनी स्थिति पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश परिवर्तन चाह रहा है। विपक्षी गठबंधन एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करेगा।

यूपी में भाजपा के सामने समाजवादी पार्टी अभी मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में दिखती है। अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव 2022 में दमदार तरीके से पार्टी को भाजपा के सामने खड़ा कर अपनी स्थिति मजबूत की है। अब वे लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को कड़ी टक्कर देने की बात करते दिख रहे हैं। मुंबई में उन्होंने कहा कि केंद्र में किसकी सरकार बनेगी, इसमें उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा सीटों की बड़ी भूमिका होने वाली है। इस बार यूपी परिवर्तन के मूड में है। भाजपा ने जनता से जो भी वादे किए, वे पूरे नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A. इस बार जीतने जा रहा है।

I.N.D.I.A. बैठक से पहले उठी मांग

मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की बैठक से प्रधानमंत्री पद को लेकर कई नाम सामने आए। सबसे पहले आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम उछाला गया। इसके बाद कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव और शिवसेना उद्धव गुट की ओर से उद्धव ठाकरे का नाम उछाला गया। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के नाम पर चर्चा शुरू हो गई। मुंबई बैठक के दौरान शहर की सड़कों पर देश मांगे नीतीश कुमार के पोस्टर लग गए हैं। इन तमाम मांगों के बीच अखिलेश ने यूपी की 80 महत्वपूर्ण सीटों का जिक्र कर अपनी अलग लाइन खींचने की कोशिश की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.