जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत बालिका सदन में शिविर आयोजित

Updated on 21-12-2024 12:36 PM

रायगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ न्यायाधीश /सचिव अंकिता मुदलियार के नेतृत्व में जिला स्तरीय बालिका सदन में कार्यस्थल में यौन उत्पीडऩ एवं मादक पदार्थो की रोकथाम पर शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजित शिविर में यौन उत्पीडऩ की रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम, 2013 के संबंध में बताया गया। साथ ही उनके अधिकार एवं उन्हें आने वाली चुनौतियों के संबंध में संबंधित विभाग कैसे सहायता कर सकता है के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  रायगढ़ न्यायाधीश/ सचिव श्रीमती अंकिता मुदलियार ने यौन उत्पीडऩ की रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 के संबंध में बताया। उन्होंने बताया कि एक सुरक्षित कार्यस्थल न केवल महिलाओं की गरिमा की रक्षा करता है बल्कि एक सकारात्मक और उत्पादक वातावरण का निर्माण करता है उक्त अधिनियम का पालन कर हम महिलाओं को समान अवसर और आत्मसम्मान के साथ आगे बढऩे में मदद कर सकते है। उनके अधिकार एवं चुनौती के संबंध में बताया गया। लोगों से बिना भेदभाव के उनके अधिकारों एवं चुनौती के सबंध में बताया। साथ ही आयोजित शिविर में बालिका सदन में मादक द्रव्य दुरूपयोग एक विश्वप्यापी खतरा बन गया है मादक द्रव्य की लत के अभिशाप से विश्व का कोई भाग अछूता नहीं है, मादक द्रव्य का दुरूपयोग एक गंभीर चिंता के रूप में सामने आया है जो देशों के भौतिक और सामाजिक कल्याण को प्रभावित कर रहा है। अर्थात मादक द्रव्य की समस्या आज पूरे समाज को खोखला कर राष्ट्र के नवनिर्माण में बाधक बन रही है। आयोजित शिविर मे उपस्थित लीगल एड डिफेंस कौंसिल असिस्टेंट पूजा शर्मा, रूपाली, लता एवं बालिका सदन के स्टॉप, पैरालिगल वालिंटियर उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.