लाटापारा में आयोजित हुआ शिविर

Updated on 22-05-2025 12:19 PM

गरियाबंद। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत जिले में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज देवभोग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लाटापारा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जहां लाटापारा सहित आसपास गांव के लोगों ने भी उपस्थित होकर अपने - अपने आवेदनों के निराकरण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष  गौरीशंकर कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सुशासन तिहार के दौरान लाटापारा क्लस्टर अंतर्गत कुल 3707 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त 3707 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। शिविर में प्रशासनिक अधिकारियो ने शामिल होकर लोगों को विभागीय योजनाओं एवं उनके आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने शिविर स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण कर लोगों को लाभान्वित किये जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही शिविर में मौजूद लोगों को जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए शपथ भी दिलाई। उन्होंने लोगों को जल के बचाव के लिए कार्य करते हुए फसल परिवर्तन एवं जल संरक्षण कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया। शिविर में केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान शिविर में पूर्व विधायक  डमरूधर पुजारी, एसडीएम  तुलसीदास मरकाम, सीईओ जनपद देवभोग  रवि सोनवानी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कश्यप ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि समस्त योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले। साथ ही उनके सभी समस्याओं का निराकरण भी हो। इसी उद्देश्य से सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इसके अगले चरण में समाधान शिविरों का आयोजन जिले में किया जा रहा है। इसके तहत लोगों की समस्याओं का यथा संभव निराकरण भी किया जा रहा है। जिससे लोगों को उनके आवेदनों के निराकरण की जानकारी उनके गांव के पास ही शिविर लगाकर दी जा रही है। उन्होंने लोगों से शासकीय योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाने की अपील की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.