पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत शिविर आयोजित

Updated on 08-08-2025 02:23 PM

गरियाबंद। विद्युत विभाग अंतर्गत गरियाबंद संभागीय कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत कनेक्शन संबंधी जानकारी प्रदान करने उपसंभाग गरियाबंद के तत्वाधान में आज पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गरियाबंद (शहर), गरियाबंद (ग्रामीण), पाण्डुका वितरण केन्द्रों, तथा परियोजना संभाग गरियाबंद एवं संभागीय कार्यालय गरियाबंद के अधिकारी, कार्यालयीन एवं तकनीकी (लाईन) कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। शिविर में सहायक अभियंता गरियाबंद  गणेश प्रसाद ने पीएम सूर्यघर योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त योजना अंतर्गत हम अपने घर की छतों में सोलर प्लांट लगाकर विद्युत उत्पादित कर बिजली बिल में कमी ला सकते हैं। गरियाबंद नगर के कई उपभोक्ताओं ने अपने घरों में सोलर प्लांट स्थापित कराकर अपने बिजली बिल को शून्य या पहले की अपेक्षा काफी कम किया है। कार्यपालन अभियंता  हेमंत ठाकुर द्वारा बताया गया कि केन्द्र व राज्य शासन द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है। आप सभी अपने घरों में सोलर प्लांट स्थापित करें।

अधीक्षण अभियंता (वृत्त) महासमुन्द  वाय.के. मनहर ने बताया गया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना वर्तमान के साथ-साथ भविष्य में भी लाभकारी है। सूर्यघर योजना से उपभोक्ता जहाँ एक ओर बिजली बिल में अपने घरों की बिजली बिल को बहुत कम कर सकते हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार का प्रयास है कि ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिले और विद्युत उत्पादन के परंपरागत तरीके से कार्बन उत्सर्जन के कारण होने वाले प्रदूषण से भी हम अपने गांव, शहर, राज्य व देश को बचा सकें। उन्होनें केन्द्र सरकार व राज्य शासन के द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में बताया तथा बैंक द्वारा आसान मासिक किश्तों की सुविधा के बारे में भी जानकारी दी। शिविर में अधीक्षण अभियंता द्वारा उपस्थित कर्मचारियों के द्वारा पूछे गये जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों का समुचित जवाब देते हुये उनकी शंकाओं का निराकरण किया। अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सोलर प्लांट स्थापित करने अपनी लिखित सहमति भी प्रदान की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.