यातायात नियम उल्लंघन मुक्त जोन बनाने का अभियान तेज, पुलिस की सख्त कार्रवाई

Updated on 17-01-2026 01:52 PM

बिलासपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने “ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन” विकसित करने का अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार सघन और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए अनाउंसमेंट, समझाइश और कार्रवाई तीनों स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को यह जानकारी दी जा रही है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई के साथ-साथ गंभीर मामलों में आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जा सकता है। शहर को चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन बनाने के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। इस अभियान में पुलिस के साथ प्रशासन और नगर निगम भी संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। बुधवार को व्यापारियों और दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि दुकानों के सामने अव्यवस्थित पार्किंग कर सार्वजनिक आवागमन बाधित करने पर सख्त कार्रवाई होगी। उनसे अपने प्रतिष्ठानों के सामने वाहन प्रबंधन के लिए स्टाफ या गार्ड तैनात करने की अपील की गई। पुलिस ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड, श्रीकांत वर्मा मार्ग तथा महाराणा प्रताप चौक से नेहरू चौक तक के मार्ग को पहले चरण में ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन घोषित किया गया है। आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से नियमों का पालन कर सहयोग करने की अपील की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.