पीएम जनमन अंतर्गत 23 अगस्त से 10 सितंबर तक पीवीटीजी क्षेत्रों में लगेंगे शिविर

Updated on 21-08-2024 01:45 PM

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने समय सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने पीएम जनमन अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीवीटीजी परिवार को जाति प्रमाण पत्र जारी करने ग्राम सभा का आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने पीवीटीजी को वनाधिकार पत्र, बैंक खाता, आयुष्मान, पीएम किसान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड, आधार सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित कर पीवीटीजी क्षेत्रों में 23 अगस्त से 10 सितम्बर तक शिविर आयोजन कर शतप्रतिशत सेचुरेटेड करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीवीटीजी के 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सदस्यों का बैंक खाता खुलवाने तथा 06 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों एवं अन्य सदस्यों का दस्तावेज तथा ग्राम सभा के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत् लगभग 14 हजार विद्यार्थियों के भी जाति प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी तथा एसडीएम को दिए। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर को मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने ग्राम अमझर के जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में आम नागरिकों से प्राप्त होने वाले आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में स्कूल, छात्रावासों तक पहुँचने के लिए पहुँच मार्ग निर्माण,हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में साइकिल स्टैंड का निर्माण के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि शासकीय कार्यों के नाम पर जारी राशि का गबन करने वाले सरपंचों से वसूली की कार्यवाही शीघ्रता से सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने बैठक में संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग में अंडर पास निर्माण कार्य में प्रगति लाने निर्देश दिए। कलेक्टर ने नक्शा बटांकन,त्रुटि सुधार के प्रकरणों का निराकरण के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश तहसीलदारों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने भू-अर्जन से संबंधित विभागों के रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं जनहितकारी गतिविधियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों से कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम तथा तहसीलदारों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नए अतिक्रमण न हो और किसी स्थान पर अतिक्रमण की शिकायत आती है तो शीघ्रता से कार्यवाही की जाए। उन्होंने पोड़ी-उपरोड़ा एसडीएम को निर्देशित किया कि विकासखण्ड अंतर्गत स्कूलों में वितरित किए जा रहे नाश्ते की गुणवत्ता का आकस्मिक जांच अवश्य करें। बैठक में कलेक्टर ने विद्युत विहीन दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में विद्युतीकरण, विद्युत विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों में बाह्य एवं आंतरिक विद्युतीकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों तथा जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण निराकरण समय सीमा के भीतर करने के निर्देश देते हुए संबंधित को सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीएल में प्रेषित प्रकरणों का एक माह के भीतर निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने तहसीलदारों और नगरीय निकाय अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, अनुपम तिवारी सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.