हज यात्रा पर प्रत्याशी और बंगाल पंचायत चुनाव में नामांकन, वैध-अवैध पर फंसा पेंच तो HC ने आयोग से मांगा जवाब

Updated on 23-06-2023 06:39 PM
कोलकाता: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के पांच दिन बचे हैं। पंचायत चुनाव से पहले हिंसा, राजनीति और तमाम उठा-पटक के बीच एक और मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। कोलकाता हाई कोर्ट में दायर याचिका में तृणमूल कांग्रेस के एक प्रत्याशी का नामांकन खारिज करने की मांग की गई है। कहा गया है कि प्रत्याशी विदेश में हैं और ऐसे में उनका नामांकन रद्द किया जाए। याचिका पर हाई कोर्ट ने अब चुनाव आयोग से सवाल किया है कि क्या प्रत्याशी का नामांकन सही है या उसे रद्द किया जाना चाहिए? अब इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को है।

याचिका सीपीआई (एम) की ओर से कोलकाता हाई कोर्ट में दाखिल की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया कि उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखान के कुमारजोल से तृणमूल कांग्रेस ग्राम पंचायत उम्मीदवार मोइनुद्दीन गाजी नामांकन के दौरान सऊदी अरब में थे।

याचिका में लगाए यह आरोप

मोइनुद्दीन 4 जून को हज यात्रा पर निकल गए थे। बंगाल में तो क्या वह भारत से बाहर थे इसके बावजूद में उनका नामांकन स्थानीय ब्लॉक विकास कार्यालय ने स्वीकार कर लिया। याचिका में सवाल उठाया गया है कि कोई उम्मीदवार विदेश से अपना नामांकन कैसे दाखिल कर सकता है? जबकि, नामांकन दाखिल करते समय उसकी व्यक्तिगत उपस्थिति जरूरी है।

चुनाव आयोग के अधिकारियों पर आरोप

इस याचिका को स्वीकार कर लिया गया है। इस मामले पर शुक्रवार को कलकत्ता हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की एकल पीठ सुनवाई कर सकती है। याचिकाकर्ता ने हज समिति की एक विज्ञप्ति भी पेश की है। जिसमें जिक्र है कि मोइनुद्दीन गाजी 4 जून से सऊदी अरब में हैं और 16 जुलाई तक वहां रहने वाले हैं। याचिकाकर्ता ने सवाल किया है कि विदेश में रहते हुए उनका नामांकन पत्र कैसे जमा किया गया और उसे स्वीकार भी कैसे कर लिया गया।

रिटर्निंग अफसर पर सांठगांठ का आरोप

याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि ऐसा तब तक संभव नहीं है, जब तक संबंधित उम्मीदवार की स्थानीय खंड विकास कार्यालय के साथ-साथ रिटर्निंग अधिकारी से सांठगांठ न हो। इस पर हाई कोर्ट जस्टिस ने भी अचंभा जाहिर किया है। जस्टिस ने कहा, 'कुछ प्रत्याशियों को चुनाव आयोग बचा रहा है। कई ऐसे लोगों के नामांकन स्वीकार कर लिए गए जो नॉमिनेशन सेंटर नहीं गए। चुनाव अधिकारी क्या कर रहे हैं?'

सरकारी वकील ने दिया कानून का हवाला

हालांकि राज्य काउंसल श्रीसन्या बंदोपाध्याय ने हाई कोर्ट को बताया कि यह जरूरी नहीं है कि नामांकन के समय प्रत्याशी रिटर्निंग ऑफिसर के सामने मौजूद हो। उन्होंने यह दावा पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव ऐक्ट 2023 के सेक्शन 46 के तहत किया। उन्होंने कहा कि कानून कहता है कि उम्मीदवार के प्रस्तावक उनकी जगह पर नामांकन दाखिल कर सकते हैं। कोई भी प्रत्याशी के नॉमिनेशन को चुनौती नहीं दे सकता है। उन्होने यह भी कहा कि बीडीओ को इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली।

बुधवार को ही न्यायमूर्ति सिन्हा ने पश्चिम बंगाल में आगामी पंचायत चुनावों के लिए दो उम्मीदवारों के नामांकन दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने के लिए एक खंड विकास अधिकारी के खिलाफ सीबीआई जांच का निर्देश दिया था। न्यायमूर्ति सिन्हा ने यह भी कहा था कि चूंकि आरोप राज्य सरकार के एक अधिकारी के खिलाफ हैं, इस स्थिति में राज्य की जांच एजेंसी से इस मामले की जांच कराना सही नहीं होगा। इस मामले की जांच सीबीआई करेगी। उन्होंने सीबीआई को इस मामले में 7 जुलाई तक विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। दूसरी तरफ राज्य सरकार ने आदेश के खिलाफ गुरुवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ का रुख किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.