कैंडी क्रश मेरा फेवरेट: सीएम बघेल

Updated on 11-10-2023 04:18 PM

रायपुर। इलेक्शन कमीशन ने छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। ऐसे में राज्य की राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना भी साधने में जुट गई हैं।

बीते मंगलवार बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए एक दावा किया है कि एक मीटिंग के दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम वीडियो गेम खेल रहे थे। अमित मालवीय ने दावा किया है कि कांग्रेस की इलेक्शन मीटिंग में कुछ कांग्रेस के नेता मीटिंग कर रहे हैं और बगल में बैठे छत्तीसगढ़ सीएम मोबाइल पर 'Candy Crush' खेल रहे हैं। मालवीय ने इसकी एक पोस्ट भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की है।

"सरकार तो आनी नहीं है"
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस की इलेक्शन मीटिंग की एक कथित तस्वीर शेयर करते हुए X पर लिखा, ''छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी निश्चिंत हैं, उन्हें पता है कि कितनी भी माथा-पच्ची कर लें सरकार तो आनी नहीं है। शायद इसीलिए कांग्रेस के प्रत्याशी चयन से संबंधित बैठक में ध्यान देने के बजाय उन्होंने CANDY CRUSH खेलना उचित समझा।''

दो चरणों में होंगे चुनाव
ता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 90  विधानसभा सीटें हैं जिन पर 2 चरणों में चुनाव होने हैं, पहले चरण 7 नवंबर और दूसरा चरण 17 नवंबर को होगा। ऐसे में सत्तारूढ़ कांग्रेस छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा करके सत्ता बरकरार रखना चाहती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी कथित भ्रष्टाचार और अधूरे चुनावी वादों के मुद्दों पर उसे घेरने की कोशिश कर रही है।

कैंडी क्रश मेरा फेवरेट- सीएम
छत्तीसगढ़ के सीएम ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, "कल एक बैठक से पहले फ़ोटो मिल गई जिसमें मैं कैंडी क्रश खेल रहा हूं। अब भाजपा को उस पर ऐतराज़ है। पहले भाजपा को ऐतराज़ था कि मैं गेड़ी क्यों चढ़ता हूं, भौंरा क्यों चलाता हूं, गिल्ली डंडा क्यों खेलता हूं, प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्यों हो रहे हैं?"

सीएम ने आगे कहा,"दरअसल उनको मेरे होने पर ही ऐतराज़ है, पर यह तो छत्तीसगढ़ के लोग हैं जो तय करते हैं कि कौन रहेगा कौन नहीं रहेगा। मैं गेड़ी भी चढूंगा, गिल्ली डंडा भी खेलूंगा। कैंडी क्रश भी मेरा फेवरेट है। ठीक-ठाक लेवल पार कर लिया हूं, वो भी जारी रहेगा। बाकि छत्तीसगढ़ को पता है कि किसे आशीर्वाद देना है।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.