लगभग 97 लाख 72 हजार रुपए की लागत से झाल सबस्टेशन की क्षमता बढ़ाई

Updated on 10-06-2025 11:42 AM

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं एवं किसानों को पर्याप्त वोल्टेज के साथ निर्बाध विद्युत सप्लाई देने के लिए अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जा रही हैं। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र द्वारा विभागीय संभाग बेमेतरा के अंतर्गत स्थित 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र(सबस्टेशन) झाल में 05 एम.व्ही.ए. का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगाकर 04 जून 2025 को उर्जीकृत किया गया, जिससे उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले लगभग 1955 उपभोक्ताओं एवं किसानों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिलेगी। पूर्व से सबस्टेशन में 05-05 एमवीए के दो पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। 05 एमवीए के अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगने से उपकेंद्र की क्षमता बढकर 15 एमवीए हो गई है, जिससे ओवरलोड की समस्या का निराकरण हो गया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता  संजय खंडेलवाल ने बताया कि उक्त कार्य मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत लगभग 97 लाख 72 हजार रुपए की लागत से पूर्ण किया गया है। उन्होेंने बताया कि सबस्टेशन में पहले से मौजूदा दोनो ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाते थे। खासकर धान की फसल के मौसम में लोड शेडिंग एवं लो वोल्टेज की समस्या होती थी एवं फीडर की लंबाई अधिक होने के कारण अंतिम छोर के उपभोक्ताओं तक सुचारु मात्रा में वोल्टेज नहीं पहुंच पाता था। उन्होेंने कहा कि नया ट्रांसफार्मर लोड को पंडरभट्ठा एवं ढोलिया फीडर में समायोजित करेगा जिससे लो वोल्टेज एवं लोड शेडिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। श्री खंडेलवाल ने उक्त कार्य को क्षेत्र में उपभोक्ताओं एवं किसानों के हित में सतत विद्युत आपूर्ति के लिए सराहनीय बताते हुए कहा कि 33/11 के.व्ही. सबस्टेशन झाल में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर के लग जाने से ग्राम पंडरभट्टा, झाल, अतरिया, पेंडरीतरई एवं मजगांव आदि ग्रामों के लगभग 1955 उपभोक्ता एवं किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने अधीक्षण अभियंता वृत्त  सलिल कुमार खरे, कार्यपालन अभियंता परियोजना  मोहम्मद जलालुद्दीन, कार्यपालन अभियंता एसटीएम  पी.के.पलसोकर तथा उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि पॉवर कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपभोक्ताओं एवं किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहें हैं। अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगने से किसानों एवं उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.