कप्तान हार्दिक जैसी नहीं है सूर्यकुमार यादव की सोच, बच सकती थी पिच क्यूरेटर की नौकरी!

Updated on 01-02-2023 09:18 PM
अहमदाबाद: भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इकाना स्टेडियम की पिच विवाद को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि पिच ज्यादा मायने नहीं रखती और वे किसी भी तरह की सतह पर खेलने के लिए तैयार है। भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ दूसरे टी20 में 100 रन के लक्ष्य को आखिरी ओवर में मुश्किल से हासिल करने के बाद लखनऊ की पिच को हैरान करने वाला बताया था। पिच के असामान्य व्यवहार के लिए क्यूरेटर को दोषी ठहराया गया और उसे बर्खास्त कर दिया गया।
सूर्यकुमार ने सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘हमने (हार्दिक और मैंने) बाद में इस बारे में बात की, और यह तय किया कि भविष्य में हमें जो भी पिच मिलेगी, हम उसकी शिकायत नहीं करेंगे। यह पूरी तरह ठीक है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस मिट्टी (पिच) पर खेलते हैं। ये चीजें आपके नियंत्रण में नहीं है। हमने वही किया जो हमारे नियंत्रण में था, हमें उसके अनुकूल ढलना था और उन परिस्थितियों के साथ आगे बढ़ना था। लेकिन यह रोमांचक मैच था।’

सूर्यकुमार ने कहा, ‘कोई भी मैच हो, वनडे या टी20 कम स्कोर वाला हो या अधिक स्कोर वाला अगर मैच प्रतिस्पर्धी होता है तो मुझे नहीं लगता है कि विकेट मायने रखता है। आप मैदान में जाते है तो आपके पास चुनौती होती है, आप उसे स्वीकार करते है और आगे बढ़ते है।’

पिछले कुछ समय से शानदार लय में चल रहे सूर्यकुमार ने अपनी सफलता का श्रेय घरेलू क्रिकेट के अनुभव को दिया। मुंबई के लिए घरेलू मैचों में खेलने वाले के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने से पहले मैंने काफी घरेलू क्रिकेट खेली है, जिससे मुझे काफी मदद मिली है। आपको खुद से काफी मेहनत करनी होती है और अलग-अलग चुनौतीपूर्ण पिचों पर खेलते हुए की गयी मेहनत को मैंने आगे बढ़ाया। मैंने टीम में इतने सारे अनुभवी खिलाड़ियों को देखकर, उनसे बात कर काफी कुछ सीखा है।’
सूर्यकुमार नौ फरवरी से नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित सीरीज में टेस्ट पदार्पण कर सकते है। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘जाहिर है, हर कोई टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है। आप अपना क्रिकेट घरेलू स्तर पर शुरू करते हैं तो सिर्फ लाल गेंद से खेलते हैं और मैंने मुंबई के लिए खेला है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.