कप्तान नए, विकेटकीपर नए, आधी टीम ही नई, पिछले वर्ल्ड कप से कितनी बदल गई भारत-पाकिस्तान की टीमें

Updated on 13-10-2023 02:10 PM
अहमदाबाद: वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच अबतक कुल सात टक्कर हुई। सातों बार भारत ने पाकिस्तान को पीटा है। अब आठवें एनकाउंटर में 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। दुनिया का सबसे बड़ा नरेंद्र मोदी स्टेडियम मुकाबले की मेजबानी करने को तैयार है। 'भारत का मिशन 8-0' सीरीज में हम जानने की कोशिश करते हैं कि क्या पाकिस्तानी टीम में वापसी का माद्दा है। क्या ये टीम पिछली सात हार का बदला लेने के काबिल है? दिलचस्प है कि अब दोनों ही टीमों के कप्तान बदल चुके हैं। विकेटकीपर बदल चुके हैं। आधी टीम ही बदल चुकी है। ऐसे में चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 2019 से भारत-पाकिस्तान की टीम कितनी बदल गई।

दोनों टीम के कप्तान बदल गए
पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद थे। टीम के खराब प्रदर्शन का सबसे बड़ा कप्तान सरफराज को हुआ। उन्हें टीम से निकाल दिया गया। इधर भारत की कप्तानी संभालने वाले विराट कोहली के हाथों से बागडोर निकलकर रोहित शर्मा के पास आ चुकी है। पिछले वर्ल्ड कप में एमएस धोनी विकेटकीपर थे। इस बार केएल राहुल के पास यह जिम्मा है। उधर सरफराज के जाने के बाद रिजवान विकेटकीपिंग कर रहे हैं।
भारत के पास लेफ्ट आर्म पेसर नहीं
भारत के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी ही पिछले वर्ल्ड कप में भी खेले थे। दूसरी ओर पाकिस्तान के लिए बाबर आजम, फखर जमां, इमाम-उल-हक, शादाब खान, हसन अली और शाहीन शाह अफरीदी 2019 के बाद 2023 का वर्ल्ड कप भी खेल रहे हैं। पाकिस्तान के पास शाहीन शाह अफरीदी के रूप में एक घातक लेफ्ट आर्म पेसर है तो भारत के पास एक भी बाएं हाथ का तेद गेंदबाज नहीं है। ऑलराउंडर्स के मामले में भारत का पलड़ा भारी है। पाकिस्तान के पास रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या जैसे विकल्प नहीं हैं।

2023- भारत वर्ल्ड कप स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान) ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, केएल राहुल, शुभमन गिल सूर्यकुमार यादव
हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन
जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर

2019- भारत वर्ल्ड कप स्क्वॉड
बल्लेबाज- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, केएल राहुल, शिखर धवन,
ऑलराउंडर्स- रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, विजय शंकर
गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी

2023- पाकिस्तान वर्ल्ड कप स्क्वॉड
बल्लेबाज- बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्लाह शफीक, फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान, सौद शकील
ऑलराउंडर्स- आगा सलमान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, शादाख खान
गेंदबाज- हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी और ओसामा मीर

2019- पाकिस्तान वर्ल्ड कप स्क्वॉड
बल्लेबाज- सरफराज अहमद (कप्तान), बाबर आजम, आसिफ अली, फखर जमां, हारिस सोहेल, इमाम-उल-हक
ऑलराउंडर्स- इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, शादाब खान, शोएब मलिक
गेंदबाज- हसन अली, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हसनैन, शाहीन शाह अफरीदी और वहाब रियाज

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.