बड़ा सिरदर्द है जीत के बाद भी परेशान हैं कप्तान जसप्रीत बुमराह, वजह जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप

Updated on 21-08-2023 12:43 PM
डबलिन: आयरलैंड और भारत के बीच खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने बड़ी आसानी के साथ 33 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इस 3 मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लिया। भारत इस वक्त सीरीज में 2-0 से आगे है। दूसरे टी20 में पहले बल्लेबाजों और फिर गेंदबाजों दोनों ने कमाल किया।

जसप्रीत बुमराह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 185 रन बोर्ड पर लगाए। इसके बाद आयरलैंड को 152 रन पर ही सीमित कर दिया। ऐसे में टीम इंडिया 33 रन से मैच जीत गई। वहीं इस बड़ी जीत के बाद कप्तान जसप्रीत बुमराह ने बड़ा बयान भी दिया।

यह सबसे बड़ा सिरदर्द है- जसप्रीत बुमराब
आयरलैंड में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने इस बात का खुलासा किया कि उनके लिए सबसे बड़ा सिरदर्द क्या है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा मुश्किल अंतिम 11 पिक करना है। उन्होंने कही,'मुझे अच्छा लग रहा है। आज थोड़ा सूखा था। हमने सोचा कि यह धीमा हो जाएगा और इसलिए पहले बल्लेबाजी की। यह बहुत ही शानदार है। अंतिम 11 चुनना मुश्किल है। बड़ा सिरदर्द होता है। सब उत्सुक हैं। सब आत्मविश्वासी हैं। हम सभी भारत के लिए खेलना चाहते हैं। आखिरकार, सभी को अपने तरीके से काम करना होगा। यदि आप उम्मीदों के बोझ के साथ खेलते हैं, तो आप दबाव में होते हैं। आपको उन उम्मीदों को एक तरफ रखना होगा। अगर आप इतनी सारी उम्मीदों के साथ खेल रहे हैं तो आप खुद के साथ 100 प्रतिशत न्याय नहीं कर रहे हैं।'

दूसरे टी20 में भी छाए बुमराह
पहले मैच में दो विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह ने इंजरी से शानदार कमबैक किया। वहीं अब दूसरे टी20 में भी जस्सी का जलवा देखने को मिला। बुमराह ने डाले गए अपने चार ओवर के स्पेल में 15 रन देकर 2 विकेट लिए। बुमराह इस वक्त पूरी तरह से अपनी लय में नजर आ रहे हैं। वह एशिया कर और वर्ल्ड कप में भारत के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक होने वाले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.