टी20 वर्ल्ड कप से पहले दिनेश कार्तिक के लिए कैप्टन रोहित शर्मा के पास है खास प्लान

Updated on 26-09-2022 06:30 PM

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को ज्यादा से ज्यादा मैच टाइम देना चाहते हैं। टी20 वर्ल्ड कप अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है। पिछले कुछ मैचों में टीम मैनेजमेंट ने दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को अलग-अलग मैचों में प्लेइंग XI में शामिल किया है। एशिया कप के दौरान पंत को ज्यादा मौके मिले, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में दिनेश कार्तिक को तरजीह दी गई।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद कप्तान रोहित ने कहा, 'मैं चाहता था कि इन दोनों (पंत और कार्तिक) को टी20 वर्ल्ड कप से पहले मैच टाइम मिले। जब हम एशिया कप खेलने गए थे तो दोनों खेलने के लिए तैयार थे। लेकिन मुझे ऐसा लगा कि दिनेश कार्तिक को ज्यादा मैच टाइम की जरूरत है। उसे इस सीरीज में मुश्किल से बल्लेबाजी का मौका मिला। उसे करीब तीन गेंद खेलने का मौका मिला, जो काफी नहीं है।'

रोहित ने आगे कहा, 'पंत को भी गेम टाइम की जरूरत है लेकिन जिस तरह से सीरीज जा रही थी, मेरे लिए जरूरी था कि हम कंसिस्टेंट बैटिंग लाइन-अप के साथ जाएं।' भारत को अब 28 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। रोहित ने कहा कि परिस्थितियों के हिसाब से हम देखेंगे कि पंत या कार्तिक में से किसे मौका देना है। रोहित ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि हम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्या करेंगे। हमें उनकी गेंदबाजी देखनी होगी और उनके बॉलिंग लाइन-अप के हिसाब से ऐसे बल्लेबाजों को मौका देना होगा, जो उसे अच्छे से हैंडल कर सकें। हम अपने बैटिंग लाइन-अप के साथ फ्लेक्जिबल रहना चाहते हैं। अगर परिस्थितियां ऐसी होंगी कि हमें एक लेफ्ट हैंडर चाहिए, तो हम उसके हिसाब से देखेंगे। लेकिन हम इन सभी खिलाड़ियों को केयरफुली इस्तेमाल करेंगे और सभी खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप से पहले अच्छा गेम टाइम मिलना चाहिए।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.