पुल से पुलकित कर गए कप्तान रोहित, लखनऊ में दिखा हिटमैन का नवाबी ठाठ

Updated on 30-10-2023 02:10 PM
रुपेश सिंह, लखनऊ: इकाना स्टेडियम की कशिश रविवार को दोगुनी हो गई जब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से 'संगीत' निकला। 50 हजार की क्षमता वाला यह विशाल स्टेडियम नीले रंग में नहाया हुआ था। दर्शकों का शोर दूर शहर तक पहुंच रहा था। भारतीय पारी के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित के बल्ले से निकली एक 'ठक' की आवाज ने फैंस को मदहोश कर दिया।

डेविड विली की पिछली गेंद पर रोहित ने लॉन्ग ऑन पर चौका जड़ा था और वह यह शायद अनुमान लगा चुके थे कि विली अब छोटी गेंद फेकेंगे। इंग्लिश पेस बोलर ने अपनी लेंथ थोड़ी कम की और रोहित ने बैकफुट पर जाकर गेंद को पुल कर मिडविकेट के ऊपर से सिक्स के लिए भेज दिया।
यह मुकाबले के सबसे दर्शनीय शॉट्स में से एक था। असाधारण रोहित का पुल शॉट अप्रतिम होता है। उनका यह शॉट उस संगीत की तरह है जिसे बार-बार सुनने का दिल करता है। जितनी बार वह इसे खेलते हैं, यह नया लगता है और हर बार उतना ही रोमांच पैदा करता है।

पुल खेलने के लिए खास तैयारी नहीं करते रोहित

पुल शॉट खेलने के लिए रोहित पास जो वक्त रहता है वह सभी को हैरान करता है और यही माना जाता है कि वह इसके लिए अतिरिक्त तैयारी करते होंगे। लेकिन ऐसा है नहीं। अभी तक इस वर्ल्ड कप में पुल शॉट्स पर 50 से ज्यादा रन बटोर चुके रोहित ने एक बार कहा था, 'पुल शॉट खेलने के लिए मैं कोई खास तैयारी नहीं करता। इसको लेकर मेरी पुरानी मेहनत को कोई नहीं जानता। मैंने अंडर-17 और अंडर-19 के दिनों से ही इस शॉट पर काम किया था। अगर मुझे लगता है कि शॉर्ट गेंद है तो मैं पुल खेलता हूं। प्रैक्टिस के दौरान भी मैं किसी बोलर को शॉर्ट बॉल डालने को नहीं कहता। मैं कहता हूं कि वो वैसी ही गेंद डालें जैसी वह डालना चाहते हैं।'

इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के पुल शॉट्स पर रन
    • बॉल-19
    • रन-62
    • स्ट्राइक रेट-326.3
    • ऐवरेज-62
    • फोर- 4
    • सिक्स- 7
    • कितनी बार आउट- 1

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.