चोरी के पैसों से खरीदी गाड़ी, 2 नाबालिग सहित 3 पकड़ाए...

Updated on 31-07-2023 03:47 PM
रायपुर। सूने मकान में चोरी करने और फिर उसी चोरी के पैसों से गाड़ी खरीदने वाले 3 चोर पुलिस की हिरासत में आ गए हैं। आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों ने थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत ओमश्री फेस-02 के मकान को अपना निशाना बनाया था।

जानकारी एक अनुसार वी.आई.पी स्टेट नारायण कुटी ओमश्री फेस-02 के सामने रहने वाले प्रताप चंद्र चौरसिया ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई उसके बड़े भाई 23 जुलाई को परिवार सहित बैंगलोर रवाना हुए।  घर के मेन गेट का चाबी काम करने वाली बाई को दी थी। 24 जुलाई को दोपहर 4.30 बजे प्रार्थी के बडे भाई ने उसे फोन कर बताया कि बाई दोपहर में काम करने के लिए घर गई थी तो देखी कि घर का हॉल से लगा मेन दरवाजा खुला हुआ था एवं दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। जिस पर प्रार्थी सूचना पाकर अपने बडे़ भाई के घर गया तो देखा कि घर का मेन गेट का दरवाजा खुला हुआ था, दरवाजे मे लगा ताला टूटा हुआ था, घर अंदर प्रवेश कर देखा तो पाया कि खिड़की के लोहे का ग्रिल उखड़ा हुआ था तथा सामान बिखरा हुआ था। कमरे अंदर जाकर देखा तो पाया कि अलमारियों का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखे लाखों रूपये नगदी रकम नही थे। कोई अज्ञात चोरी प्रार्थी के घर के खिड़की के लोहे के ग्रील को उखाड़ कर घर अंदर प्रवेश कर आलमारियों का ताला तोड़कर उसमें रखें मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरेापी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 272/23 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके बड़े भाई तथा घर में काम करने वाली महिला सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये। साथ ही तरीका वारदात के आधार पर लूट/चोरी के प्रकरणों में हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात अरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई की खम्हारडीह निवासी विनाशक उर्फ मास्टर देवार जो थाना न्यू राजेन्द्र नगर से पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों जेल निरूद्ध रह चुका है, को दोपहिया वाहन में सवार होकर अन्य 02 लड़को के साथ घटना स्थल के पास संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के विनाशक उर्फ मास्टर देवार की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर विनाशक उर्फ मास्टर देवार द्वारा अपने 02 साथी जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देने के साथ-साथ चोरी के पैसो से 02 नग दोपहिया वाहन क्रय करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षतरत 02 बालकों की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।   


तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 22,000/- रूपये तथा चोरी के पैसो से क्रय किये गये 02 नग दोपहिया वाहन तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 2,10,000/- रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी
विनाशक उर्फ मास्टर देवार पिता गब्बर देवार उम्र 21 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कॉलोनी कचना खम्हारडीह रायपुर।
विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक।
 
कार्रवाई में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, थाना प्रभारी खम्हारडीह तथा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि किशोर सेठ, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, अनिल पाण्डेय, आर. उपेन्द्र यादव, भूपेन्द्र मिश्रा, रवि प्रभाकर थाना खम्हारडीह से सउनि श्रीराम वर्मा, आर. मुरली यादव, नरेन्द्र कुर्रे, संतोष नागर्ची एवं राजेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.