ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग पंजाब में 5 दोस्त जिंदा जले

Updated on 27-01-2024 12:54 PM

पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में 5 युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई। ये सभी लोग कार में सवार थे। इनकी गाड़ी को जालंधर-पठानकोट हाईवे पर दसूहा के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी थी।

एक्सीडेंट के बाद कार में एक धमाका हुआ और फिर उसमें आग लग गई। हादसे के बाद ट्रक भी असंतुलित होकर रोड साइड पर झाड़ियों में पलट गया। ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। उसे लोगों ने ट्रक से बाहर निकाला। हादसा इतना जबरदस्त था कि मृतकों के शरीर के कई अंग बिखरे मिले।

ये सभी जालंधर के रहने वाले थे। इनकी पहचान ऋषभ मिन्हास, इंद्रजीत कौंडल, राजू, अभि निवासी भार्गव कैंप और अंकित कुमार निवासी घास मंडी के रूप में हुई है। ये सभी कार में जालंधर से पठानकोट जा रहे थे। पुलिस ने इनके शवों और क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी एक्सीडेंट की पूरी कहानी...

4 लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला
प्रत्यक्षदर्शी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह साथियों के साथ अपनी कार में सवार होकर मुकेरियां से दसूहा की ओर आ रहा था। जब वह गांव उच्ची बस्सी गांव के पास पहुंचा तो देखा कि जालंधर नंबर की गाड़ी से आग की लपटें निकल रही थी। मेरे आने से करीब एक दो मिनट पहले ही हादसा हुआ था।

हमने किसी तरह 4 लोगों को बाहर निकाला। जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी थी, दो की सांस चल रही थी। एक अन्य खुद ही किसी तरह बाहर आ गया था। जिसे सबसे पहले अस्पताल भेजा गया (इलाज के दौरान मौत)। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद जांच के लिए पुलिस और एम्बुलेंस पहुंच गई। मगर जब तक दो अन्य की भी मौत हो गई थी।

कुछ दूरी पर जाकर ट्रक भी पलटा
गुरमीत ने बताया कि सभी को अस्पताल भेजने के बाद वह वहां से निकल गए थे। करीब 500 मीटर दूर पहुंचे तो आगे जाकर देखा कि एक ट्रक झाड़ियों में पलटा हुआ है। जिसका ड्राइवर उसी में फंसा हुआ था। उसे भी किसी तरह बाहर निकाल कर दसूहा के सिविल अस्पताल में भेजा गया। गुरमीत ने बताया कि ट्रक चालक कार को टक्कर मारने के बाद वहां से भाग निकला था। मगर आगे जाकर वह भी हादसे का शिकार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया।

एसएचओ बोले- मामले की जांच के बाद केस दर्ज करेंगे
थाना दसूहा के एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही क्राइम सीन पर पहुंच गए थे। हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार जालंधर नंबर की थी। कार की डिटेल के आधार पर मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जांच के बाद आज मामले में केस दर्ज किया जाएगा। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल दसूहा में भेज दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.