खड़े ट्रक में जा टकराई कार, ड्राइवर की मौत

Updated on 20-08-2024 01:06 PM

दुर्ग । दुर्ग जिले में तेज रफ्तार एसयूवी कार खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में कार ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। वहीं दोस्त गंभीर रूप से घायल है। घायल को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरा मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार शाम करीब 6 बजे हुआ। कार इतनी रफ्तार में थी कि ट्रक से टकराने के बाद चकनाचूर हो गई। इंजन वाला हिस्सा पूरी तरह अंदर की ओर धंस गया है।

बताया जा रहा है कि कार बनने आई थी, जिसे ट्रायल के लिए लेकर गए थे, तभी हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि भारत गैस का सिलेंडर ले जाने वाला ट्रक ट्रक अवंती बाई चौक के पास सड़क किनारे खड़ा था, तभी एक कार तेज रफ्तार में आई। कार को राधिका नगर निवासी विनय मिश्रा चला रहा था।

उसके बगल में फरीद नगर निवासी शफीक खान नाम का युवक बैठा था। पुलिस ने बताया कि विनय कार को कंट्रोल नहीं कर पाया। सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसा। हादसे में कार के एयर बैग नहीं खुलने से ड्राइवर उसी के साथ दब गया। विनय मिश्रा को काफी अंदरुनी चोटें आई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.