कोयला लोडेड मालगाड़ी से टकराई कार:ट्रेन को सामने से आता देखकर भी ठेकेदार ने रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश की;2 की हालत गंभीर

Updated on 15-12-2022 08:45 PM

कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में मालगाड़ी को सामने से आता देखकर भी ड्राइवर रेलवे ट्रैक पार करने लगा, जिसके कारण उसकी कार मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर सतीश अग्रवाल समेत 2 लोग घायल हो गए। वहीं कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना बुधवार को दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के कोरबा-गेवरा रोड रेलखंड पर हुई।

जानकारी के मुताबिक, यहां दो रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं। यहां लोगों ने अपनी सुविधा के लिए बीच से पार होने के लिए छोटा सा रास्ता बना दिया है, इसलिए हर समय दुर्घटना की आशंका बनी होती है। मालगाड़ी को आता देखकर भी ठेकेदार सतीश अग्रवाल अपनी कार को यहां से पार कराने लगा। इसी दौरान मालगाड़ी से उसकी कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे के बाद लोको पायलट ने मालगाड़ी भी रोकी। उसने बताया कि इंजन और 2 डिब्बे पार होने के बाद कार मालगाड़ी से जा टकराई। इसके बाद चालक दूर तक रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका गया। इस हादसे में वाहन चालक और उसमें सवार अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की सूचना मिलने पर कुसमुंडा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिस मालगाड़ी से कार टकराई, उसमें कोयला लोडेड था। वो NTPC की ओर जा रही थी। कार क्रमांक सीजी 12 ए बी 7771 था। कार ड्राइवर का नाम सतीश अग्रवाल है, जो ठेकेदार है। वो कोरबा के ही रहने वाले हैं और किसी काम से कुसमुंडा गए हुए थे। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मालगाड़ी का स्टाफ उतरा और मौके का मुआयना किया। इधर पुलिस भी हादसे की जांच में जुट गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.