खंबे से टकराई कार : आबकारी अधिकारी की मौत, पत्नी गंभीर...

Updated on 10-06-2023 09:52 PM

बिलासपुर । जिले के हिर्री थानाक्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में छत्तीसगढ़ शासन लिखी एक गाड़ी में बैठे आबकारी अधिकारी की मौत हो गई। मृतक का नाम विष्णु साहू बताया जा रहा है, जो चंद दिनों पहले तक बिलासपुर में असिस्टेंट डीईओ वेलकम डिस्टलरी में पदस्थ हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है। रायपुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर निधि साहू के भाई विष्णु साहू दो माह पहले ही असिस्टेंट डीइओ के पद पर बिलासपुर में पदस्थ हुए थे। आज पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे। इस दौरान हिर्री NH में सामने से आ रहे किसी वाहन सवार को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनबैलेंस होकर खंभे से टकराते हुए पलट गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, हादसे में असिस्टेंट डीईओ की मौके पर ही मौत हो गई। विष्णु साहू की पत्नी को गंभीर हालत में सरगांव हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर हिर्री थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 2014 बैच की डिप्टी कलेक्टर हैं निधि। फिलहाल वे रायपुर कलेक्ट्रेट में ओआईसी भू अभिलेख हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.