जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में कार नदी में गिरी:4 की मौत, NDRF-SDRF ने तीन लोगों को रेस्क्यू किया, 2 अभी भी लापता

Updated on 29-04-2024 01:10 PM

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में गगनगैर इलाके में श्रीनगर-लेह हाईवे पर एक कार नाली सिंध नदी में गिर गई। इसमें सवार 9 लोगों में से 4 की मौत हो गई। 3 लोगों को NDRF-SDRF ने रेस्क्यू कर लिया है, जबकि 2 लोग लापता हैं। कार सवार सभी पर्यटक कश्मीर से बाहर के थे।

रेस्क्यू किए गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापता लोगों की तलाश जारी है। तलाशी अभियान में पुलिस टीम, असम राइफल्स, ट्रैफिक रूरल पुलिस, स्थानीय प्रशासन, NDRF, SDRF और लोकल स्थानीय लोग जुटे हुए हैं।

घटना की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस टीम का गठन होगा
पुलिस ने बताया कि जो लोग मारे गए हैं और घायल हैं, उन सभी के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच के लिए यातायात पुलिस टीम गठित करेगी।
दरअसल, जिस इलाके में दुर्घटना हुई है वह एक्सीडेंट जोन के तौर पर जाना जाता है। यहां ड्राइविंग बेहद मुश्किल है। इस इलाके में ड्राइवरों को कंट्रोल के साथ वाहन चलाने की हिदायत दी जाती है।

बारामूला में वाहन खाई में गिरा, 8 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर में बारामूला के बोनियार में 31 जनवरी को एक वाहन गहरी खाई में गिर गया था। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी और 7 लोग घायल हुए थे। उरी जा रहा वाहन दोपहर में बुजीथला के पास सड़क से खाई में जा गिरा। जानकारी में बताया गया है कि वाहन सड़क से फिसल गया था। सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया । हादसे में घायल हुए यात्रियों को इलाज के लिए बोनियार अस्पताल ले जाया गया।

5 महीन पहले हुए हादसे में गई थी 38 लोगों की जान
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के अस्सार इलाके में 15 नवंबर को भी एक बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में 9 महिलाओं समेत 38 लोगों की मौत हो गई। 18 घायल हैं। इनमें छह की हालत गंभीर है।

बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। पुलिस और SDRF की टीमों के साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव का काम किया।

बस बुरी तरह डैमेज हो गई थी इसलिए इसे काटकर डेड बॉडी और घायलों को बाहर निकालना पड़ा।

घायलों को किश्तवाड़ जिला अस्पताल और डोडा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को जम्मू एयरलिफ्ट किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.