अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले के वाहन को कार ने मारी टक्कर, पत्नी जिल भी थीं साथ

Updated on 18-12-2023 01:49 PM
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले की कार को रविवार रात एक एसयूवी ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ये तब हुआ जब राष्ट्रपति बाइडेन विलमिंगटन डेलावेयर में अपने कैंपेन कार्यालय से निकल रहे थे। बाइडेन के साथ उनकी पत्नी, फर्स्ट लेडी जिल भी मौजूद थीं। हालांकि बाइडेन और जिल को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई और दोनों पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि गलती से कार सवार ने राष्ट्रपति के काफिले के वाहन को टक्कर मारी थी। हालांकि इस घटना से कुछ समय के लिए उपापोह क स्थिति जरूर पैदा हो गई थी।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने घटना के बारे में बताया कि बाइडेन से लगभग 130 फीट (40 मीटर) दूर एसयूवी ने दूसरे वाहन को टक्कर मारी। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने राष्ट्रपति को एक दूसरे वाहन में बिठाया और उन्हें विलमिंगटन शहर की इमारत से दूर ले जाया गया। बताया गया है कि अपने कैंपेन ऑफिस से निकलने के बाद राष्ट्रपति और प्रथम महिला ने कर्मचारियों के साथ डिनर किया था। ऐसे में काफी लोग यहां जमा थे, तभी अचानक एक कार आकर काफिले से भिड़ गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ही इस कार को घेर लिया और वहां से ले गए।

अमेरिका में अगले साल होने हैं चुनाव

अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी संभावित कैंडिडेट चुनाव की तैयारियों में जुटने लगे हैं। बाइडेन भी 2024 के लिए चुनाव अभियान मुख्यालय का दौरा करने पहुंचे थे। बाइडेन और उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी एक बार फिर से अमेरिका की सत्ता में लौटने की कोशिश में है। वहीं दूसरी ओर रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं। दोनों ओर से दौरे करने और रैलियां आयोजित करने का काम भी शुरू हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री ने शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी गई स्पीच की जमकर तारीफ की है। तरार ने अपने प्रधानमंत्री की स्पीच को…
 29 September 2026
ढाका: बांग्लादेश और भारत की खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि जमात-ए-इस्लामी तारिक रहमान की बीएनपी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उनका लक्ष्य जुलाई के विवादित…
 29 September 2026
वॉशिंगटन: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का कहना है कि भारत सीमापार आतंकवाद (पाकिस्तान से) के बड़े खतरे का सामना कर रहा है। भारत के सहयोगियों का इन चिंताओं पर ध्यान…
 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सोमवार से तीन दिन (28-30 सितंबर) की शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में एससीओ के दूसरे सदस्यों के…
 29 September 2026
अंकारा/मॉस्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि रूस, तुर्की से किसी तीसरे मित्र देश को S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम ट्रांसफर करने पर…
 29 September 2026
न्‍यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड…
 29 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन दशक पुरानी गंगा जल संधि इस साल खत्म हो रही है। ऐसे में दोनों देशों के अधिकारियों ने दिसंबर में खत्म होने वाली…
 28 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अजरबैजान की 20 साल की महिला के साथ कथित गैंगरेप और लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला ने लाहौर में…
 28 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन कंपनियों के खिलाफ सख्ती की बात कही है, जो अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर H-1B के तहत विदेशी वर्कर की मांग करती…
Advt.