घातक साबित हुई Carbide Pipe Gun, खाली गन से निकली गैस आंखों में घुसी, कार्निया खराब

Updated on 23-10-2025 01:45 PM
संत हिरदाराम नगर। इस बार पटाखों के विकल्प के रूप में बाजार में आई कार्बाइड पाइप गन बेहद घातक साबित हुई है। कई लोग इससे घायल हुए हैं। सबसे अधिक क्षति आंखों को हुई है। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय में दूसरे दिन भी कई मरीज इलाज कराने पहुंचे। दीपावली पर भोपाल के अलावा आसपास के जिलों से भी गन पीड़ित मरीज इलाज के लिए आए थे। बुधवार को भी कई मरीज पहुंचे।

बिना चलाए ही निकल रही थी गैस

गन चलाने से झुलसे सीहोर निवासी मानव सिसौदिया ने नवदुनिया को बताया किगन इतनी खतरनाक है कि बिना चलाए ही उसमें से गैस निकल रही थी। मानव के अनुसार मैं खाली गन देख रहा था उसी समय गैस निकली और सीधा आंखों में चली गई। मानव की अस्पताल में सर्जरी की गई है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

लाइटर से निकली चिंगारी, पुतली डैमेज

चौपड़ा कला निवासी आनंद अहिरवार के अनुसार कार्बाइड गन में बारूद भरा था, इसके नीचे लाइटर लगा होता है। लाइटर अपने आप चल गया और मेरी आंखों में गैस घुस गई। आनंद की पुतली डैमेज हुई है। अन्य मरीजों ने भी कार्बाइड पाइप गन को खतरनाक बताया। सेवा सदन के प्रबंधक कुशल धर्मानी के अनुसार तीन दिन में 50 से अधिक मरीज गन से निक गैस से घायल हुए हैं। इनमें से पांच की स्थिति नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में पीड़ित मरीजों के बेहतर इलाज के प्रयास किए जा रह हैं।

बाजार से गायब हुई गन, जांच शुरू

इस बीच पुलिस प्रशासन ने गन से लोगों के घायल होने के मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने बुधवार को अनेक स्थानों पर जांच की। पटाखा बाजार में पुलिस पहुंची लेकिन यहां गन विक्रेता नहीं मिला। पटाखा व्यापारियों के अनुसार दीपावली के दौरान संभवतथ कुछ लोग ठेले पर गन बेचने आए थे।

पटाखे हमेशा सावधानी से जलाएं पटाखे जलाते समय हमेशा सावधानी रखनी चाहिए। कोई भी देसी गन या आतिशबाजी का उपयोग नहीं करना चाहिए। हमने पहले भी सावधानी रखने की अपील की थी। आतिशबाजी से जिनकी आंखों को नुकसान हुआ है उनका पूरी गंभीरता से इलाज किया जा रहा है। - डॉ. प्रेरणा उपाध्याय, मेडीकल डायरेक्टर सेवा सदन

बैरागढ़ में किसी भी पटाखा व्यापारी ने देसी कार्बाइड गन नहीं बेची है। सेवा सदन में भर्ती मरीज बाहर के हैं। हमने कई जगह जांच पड़ताल की है। मरीजों से भी बात की। यदि गन बेचने के संबंध में जानकारी मिलेगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

- अशोक गौतम, थाना प्रभारी बैरागढ़ थाना


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.