MP में विद्यार्थियों के लिए 31 तक करियर मेला:वेबिनार के जरिए बच्चों को बता रहे प्रोफेशन के विकल्प

Updated on 28-01-2026 02:29 PM
भोपाल, मध्यप्रदेश में विद्यार्थियों को स्कूल से ही भविष्य की दिशा देने की कोशिश की जा रही है। हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में पहली बार इतने बड़े स्तर पर करियर मेला और करियर काउंसलिंग आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं के बच्चों को भविष्य के विकल्प, योग्यता आधारित करियर, सरकारी नौकरियों, उच्च शिक्षा और स्किल ट्रेनिंग की जानकारी दी जा रही है।

यह कार्यक्रम 31 जनवरी 2026 तक चलेगा और इसका उद्देश्य छात्रों को सही समय पर सही दिशा देना है। जिससे वे अंधेरे में तीर चलाने के बजाय सोच-समझकर करियर चुन सकें। यह आयोजन समग्र शिक्षा अभियान, लोक शिक्षण संचालनालय, यूनिसेफ और मध्यप्रदेश ओपन बोर्ड संयुक्त रूप से मिल कर रहा है।

21 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में स्पष्ट और वैज्ञानिक जानकारी देना है। इसमें स्टूडेंट्स को न केवल शैक्षणिक या व्यवसायिक रास्तों के बारे में बताया जाएगा, बल्कि कौशल आधारित करियर और जीवन कौशल पर भी चर्चा की जा रही है। विभाग का मानना है कि सही जानकारी करियर चयन की आधी समस्या खत्म कर देती है। विभाग के अनुसार, इस कार्यक्रम से लगभग 21 लाख विद्यार्थियों के शामिल होंगे।

तीनों स्तर पर चल रहा कार्यक्रम

कार्यक्रम केवल स्कूल परिसर में सीमित नहीं है। ओपन स्कूल की मदद से यूट्यूब लाइव सत्र और वेबिनार भी आयोजित हो रहे हैं, जिन्हें टीवी, प्रोजेक्टर, मोबाइल और टैब के जरिए बच्चों को दिखाया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर नियुक्त करियर काउंसलर स्कूलों में जाकर सीधे विद्यार्थियों से संवाद कर रहे हैं। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बच्चों को बराबरी से मौके मिल रहे हैं।

हर स्कूल के लिए 5 हजार रुपए का बजट

कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर सरकारी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल को 5000 रुपए का बजट दिया गया है। साथ ही हर विद्यालय में एक नोडल शिक्षक और एक तकनीकी नोडल शिक्षक नियुक्त किया गया है। ये शिक्षक कार्यक्रम की रिपोर्टिंग, समन्वय और तकनीकी व्यवस्था संभाल रहे हैं। रोजाना की गतिविधियों की फोटो, वीडियो और जानकारी ‘विमर्श पोर्टल’ पर अपलोड की जा रही है, ताकि पारदर्शिता और मॉनिटरिंग बनी रहे।

चार दिन, चार तरह की जानकारी

  • बुधवार को कौशल और व्यवसायिक विकल्पों पर बातें होंगी।
  • गुरुवार को सरकारी सेवाओं और उच्च शिक्षा के रास्तों पर फोकस रहेगा।
  • शुक्रवार को यूनिसेफ द्वारा करियर कार्ड्स के जरिए लाइव क्लास होगी।
  • शनिवार को विद्यार्थियों का फीडबैक लेकर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.