लापरवाह आपूर्ति विभाग, रुद्रपुर स्टेडियम में 2021 से कोरोना में आई राहत सामग्री सड़ रही

Updated on 23-09-2023 03:37 PM
निजामुद्दीन शेख, उधम सिंह नगर/देहरादून: कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के समय सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए खाद्य सामग्री देने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन उधम सिंह नगर में जिला आपूर्ति विभाग का ऐसा चौंकाने वाला सच समाने आया है, जिसने जिला अधिकारी को भी चौंका कर रख दिया है। जिसके बाद डीएम ऐक्शन में आ गए हैं। डीएन ने पहले खाद्य सामग्री को रुद्रपुर स्टेडियम से हटाने के आदेश दिए हैं। उसके बाद लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं, जबकि इस खाद्य सामग्री के खराब होने के साथ-साथ खेल के होनहार युवा भी प्रभावित हो रहे हैं।

2021 में लोगों को बांटने के लिया आया था राशन

साल 2021 में कोरोना काल को याद करने पर रूह कांप उठती है, क्योंकि कोरोना काल कि यादें हर किसी के जीवन के ऐसे पल हैं, जो शायद कोई ही इसे भूल पाए। कोरोना काल के दौरान सरकारी सस्थाओं से लेकर गैर सरकारी सस्थाओं ने लोगों की खून मदद की थी। चाहें वह खाने पीने की सामग्री हो या अन्य तरीके की मदद, उस बीते समय में सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था, लेकिन उधम सिंह नगर आपूर्ति विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरोना काल के दौरान आई खाद्य सामग्री पिछले दो वर्षों से शहर के मध्य में स्थित स्टेडियम के बहुउद्देशीय भवन के हॉलों में खाद्य सामग्री सड़ गल रही है। साथ में स्टेडियम के बहुउद्देशीय भवन के हॉलों पर आपूर्ति विभाग का कब्जा है, जिससे कराटे, ताइक्वांडो और जूडो खिलाड़ियों को काफी परेशानी हो रही है।15 दिन पहले आपूर्ति विभाग के अधिकारी को पत्र भेजकर राशन हटवाने का आग्रह किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी गिरीश कुमार ने कहा कि सड़े हुए राशन के कारण बहुउद्देशीय खेल हॉल की हालत खराब हो रही है। आपूर्ति विभाग के अधिकारी को पत्र भेजकर राशन हटाने का आग्रह किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके बाद डीएम उधम सिंह नगर ने सज्ञान लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

'शिकायत पर आपूर्ति विभाग नहीं देता ध्यान'

खेल निदेशक कुमाऊं मंडल राशिका सिद्दीकी ने बताया कि कोविड के समय यहां पर तत्कालीन जिलाधिकारी ने सीएसआर के माध्यम से कई जगह से राशन इकट्ठा किया था। जिसको हमारे स्पोर्ट्स स्टेडियम के ताइक्वांडो कराटे हाल में इकट्ठा किया गया था। कुछ राशन तो लोगों को बांट दिया गया था, लेकिन पूर्ति विभाग का राशन यहां अभी भी पड़ा हुआ। वह राशन उस समय बांटा नहीं जा सका था। इसके लिए कई बार खेल विभाग और जिला क्रीड़ा अधिकारी ने पूर्ति विभाग और जिलाधिकारी को लिखकर अनुरोध किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिला अधिकारी उदय राज सिंह ने जांच के लिए अप्रैल में हस्तक्षेप किया। आपूर्ति विभाग छह महीने बाद भी बर्बाद हुए राशन के बारे में अनिर्णय की स्थिति में रहा। इस बीच एथलीटों को स्टेडियम के मैदान की खुली हवा में प्रशिक्षण लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.