कारतूस फर्जीवाड़ा-कलेक्टर को आज सौंपी जाएगी रिपोर्ट:80 शूटर्स का रिकॉर्ड खंगाला; जांच में कई गड़बड़ी सामने आई, अब कार्रवाई होगी

Updated on 02-09-2025 02:12 PM

मध्यप्रदेश में शूटर्स को जारी होने वाले लाखों कारतूसों के अपराधियों तक पहुंचने के खुलासे के बाद जिला प्रशासन ने भोपाल के कुल 80 शूटर्स का रिकॉर्ड खंगाला है। 4 दिन चले वेरिफिकेशन के बाद आज रिपोर्ट कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंपी जाएगी। जांच में कई गड़बड़ी पाई गई है। ऐसे में खेल से दूर कई शूटर्स पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

सोमवार को रिपोर्ट पूरी होने के बाद मंगलवार को बैरागढ़ एसडीएम रविशंकर राय समेत संबंधित अधिकारी कलेक्टर के सामने रखेंगे। इस जांच में मछली परिवार से जुड़े शूटर शाहिद अहमद का बंदूक लाइसेंस सस्पेंड करने के साथ ही 80 शूटर्स की गन और कारतूसों का रिकॉर्ड तैयार किया गया है।

आपराधिक केस होने के कारण शाहिद मछली का लाइसेंस सस्पेंड किया गया है। उसके तीनों हथियारों को जिला प्रशासन ने जब्त कर लिया है। शाहिद के पास .32 बोर की रिवाल्वर, 12 बोर की सेमी आटोमैटिक गन और 30.06 राइफल थी।

जांच में ये सामने आया

  • चार दिन चले वेरिफिकेशन में कई जानकारी सामने आई। जैसे- कई शूटर्स का मूल लाइसेंस सेल्फ डिफेंस के लिए है। सेल्फ डिफेंस होकर उनके पास एक या फिर दो शस्त्र है और बाद में उनके द्वारा स्पोटर्स कैटेगरी में भी उसी लाइसेंस में खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 4 शस्त्र ले लिए गए हैं। इसके साथ जो एम्युनेशन का कोटा स्पोर्टस कैटेगरी में है, उसका प्रयोग सेल्फ डिफेंस के लिए किया जा रहा है।
  • कई ऐसे शूटर्स हैं, जिन्होंने लंबे समय से खेल प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया है। फिर भी स्पोर्ट्स कैटेगरी के अंदर शस्त्र और एम्युनेशन को अपने पास रखे हुए हैं।
  • कई ऐसे शूटर्स भी हैं, जिन्होंने खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है और आज तक अपने लाइसेंस पर किसी प्रकार के कारतूस को खरीदना नहीं दर्शाया है, जबकि जब प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया होगा तो एम्युनेशन का प्रयोग भी किया गया होगा। इसका उल्लेख नहीं किया गया है।
  • 80 शूटर्स आए, 5 ने भेजा रिकॉर्ड नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और वैध शस्त्र डीलर से कब-कब कारतूस लिए और उपयोग के बाद खाली खोके जमा करने के लिए कुल 80 शूटर्स चार दिन में वेरिफिकेशन कराने पहुंचे थे। दूसरी ओर, 5 ने आमद नहीं दी, लेकिन उन्होंने अपना रिकॉर्ड भेजा था।

    इसलिए जांच की गई बता दें कि 19 अगस्त को परवलिया थाना अंतर्गत रसूलिया पठार में एक अवैध शूटिंग रेंज में फायरिंग कराए जाने को लेकर एसपी देहात को उक्त संबंध में प्रकरण कायमी के लिए पत्र भी लिखा था। जिस पर से थाना परवलिया ने शारीक बुखारी के खिलाफ कार्रवाई की।

    इसके साथ शस्त्र डीलर्स में शाह आर्मरी की शस्त्र दुकान पर पाई गई अनिमितताओं को लेकर के आर्म्स डीलर लायसेंस निरस्त करने के लिए शासन को भी लिखा गया है। शूटर्स के आपराधिक रिकॉर्ड के संबंध में अन्य एंजेसियों से जानकारी प्राप्त कर सत्यापन किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.