राम मंदिर में लगने लगे नक्काशीदार दरवाजे, फर्स्‍ट फ्लोर पर 14 फुट ऊंचे पिलर खड़े

Updated on 29-09-2023 12:49 PM
अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि मंदिर में नक्काशीदार दरवाजे लगने शुरू हो गए हैं। गर्भगृह में दरवाजे लगाने की सेटिंग की गई। 14 दरवाजे भूतल में लगने हैं जिसे कारीगर मंदिर की कार्यशाला में तैयार कर रहे हैं। मंदिर के भूतल, प्रथम और दूसरे तल में कुल मिलाकर 42 दरवाजे लगने हैं जिनका निर्माण तेजी से चल रहा है‌। इन दरवाजों पर खूबसूरत विष्णु कमल, वैभव प्रतीक गज ( हाथी), स्वागत की प्रणाम मुद्रा में देवी चित्र अंकित है। सारे दरवाजे महाराष्ट्र की सागौन टीक लकड़ी से बने रहे हैं। इसी के साथ ही राम मंदिर के सिंह द्वार, प्रवेश मार्ग सीढ़ियों पर संगमरमर के पत्थरों का कार्य भी चल रहा है।

मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र ने बताया कि राम मंदिर के भूतल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। केवल फर्श और फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में चल रहा है। प्रथम तल पर स्ट्रक्चर निर्माण में भी तेजी आई है। इसके पिलर 14 फुट ऊंचे खड़े हो गए हैं। इसकी ऊंचाई 20 फुट तक जानी है। राम भक्तों को गणतंत्र दिवस के पहले 20 से 24जनवरी के बीच राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन मिलने शुरू हो जाएंगे। प्रकांड वैदिक आचार्यों की टीम राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरा करेगी जिसमें आचार्य पीएम नरेंद्र मोदी की भी भूमिका तय करेंगे।

दीपोत्सव से शुरू कार्यक्रम प्राण प्रतिष्ठा तक चलेंगे


दीपोत्सव पर यहां आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने कहा कि इस साल के कार्यक्रम पिछले साल की तुलना में और भव्यता के साथ आयोजित होंगे जिस पर काम शुरू हो गया है। दीपोत्सव से लेकर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक के लिए ऐसे कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं जिससे सायं सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बिजली की सजावट का आकर्षण कायम रहे। दीपोत्सव में 25 लाख दीये जलाने का लक्ष्‍य है।

अवध यूनिवर्सिटी में चल रही तैयारी

दीपोत्सव में विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अवध यूनिवर्सिटी में बुधवार को महाविद्यालय और इंटर कालेजों के प्राचार्यो की महत्वपूर्ण बैठक की गई। इसमें बताया गया कि इस साल सुरक्षा के मद्देनजर सभी वालेंटियर्स के फूलप्रूफ आईडी कार्ड बनेंगे। जिससे कोई अन्य व्यक्ति कार्ड पर फर्जी फोटो लगा कर कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश न कर सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.