ओवैसी के घर पर स्याही फेंकने वालों के खिलाफ केस:पुलिस जांच में जुटी

Updated on 29-06-2024 11:56 AM

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित घर पर काली स्याही फेंकने वालों के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पार्लियामेंट स्ट्रीट स्टेशन में IPC की धारा 143, 506, 153ए और 147 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

उधर, घटना के बाद लोकसभा स्पीकर ने ओवैसी से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। दरअसल, गुरुवार को ओवैसी ने X पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि उनके घर पर काली स्याही फेंकी गई है। उनका कहना था कि सांसद का बंगला भी सुरक्षित नहीं है।

ओवैसी ने कहा था कि मेरे घर को निशाना बनाने वाले दो कौड़ी के गुंडों से मैं नहीं डरता। अगर हिम्मत है तो मेरा सामना करें। स्याही फेंकने या पत्थरबाजी के बाद भागे नहीं। सावरकर जैसी कायरता करना बंद करें।

उन्होंने कहा था कि अब मैं गिनती ही भूल गया हूं कि मेरे दिल्ली स्थित घर को कितनी बार निशाना बनाया गया है। जब मैंने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से पूछा कि उनकी नाक के नीचे यह सब कैसे हो रहा है, तो उन्होंने अपनी बेबसी जाहिर की।

ओवैसी ने गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए पूछा था कि यह सब आपकी निगरानी में हो रहा है। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से कहा कि कृपया हमें बताएं कि सांसदों की सुरक्षा की गारंटी होगी या नहीं।

ओवैसी के घर पर फरवरी 2023 में भी पथराव हुआ था
फरवरी 2023 में ओवैसी के घर पर पथराव हुआ था, तब वे जयपुर में थे। 36 अशोका रोड पर बने इस घर में काम करने वाले लोगों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद ओवैसी ने संसद मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उपद्रवियों ने उनके घर पर पत्थर फेंके और खिड़कियों के कांच तोड़ दिए।

UP में ओवैसी पर फायरिंग हुई थी
UP विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान 3 फरवरी को हापुड़ में टोल प्लाजा के पास ओवैसी पर गोलियां चली थीं। ओवैसी मेरठ के किठौर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार करने के बाद दिल्ली के लिए लौट रहे थे। हमलावर सचिन शर्मा और शुभम गुर्जर ने चार राउंड फायरिंग की थी। दो बुलेट लगने से ओवैसी की कार के निचले हिस्से में छेद हो गया था। ओवैसी बाल-बाल बच गए थे।

संसद में शपथ के दौरान ओवैसी ने जय फिलिस्तीन के नारे लगाए थे
संसद में 25 जून को शपथ के दौरान ओवैसी ने जय फिलिस्तीन का नारा लगाया था। ओवैसी ने शपथ के बाद ''जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन, तकबीर अल्ला-हु-अकबर'' कहा। फिर प्रोटेम स्पीकर से हाथ मिलाने पहुंचे। एनडीए के सांसदों ने इसे नियमों के खिलाफ बताया।

औवेसी बोले- हाशिए पर पड़े लोगों के मुद्दे को उठाता रहूंगा

ओवैसी ने अपने X हैंडल पर पोस्ट किया, 'पांचवीं बार लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली, इंशाअल्लाह, मैं भारत के हाशिए पर पड़े लोगों के मुद्दों को ईमानदारी से उठाता रहूंगा।' शपथ के बाद संसद परिसर में मीडिया के सवालों पर ओवैसी ने कहा, 'अन्य सदस्य भी अलग-अलग बातें कह रहे हैं, मैंने जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन कहा। यह कैसे गलत है? मुझे संविधान का प्रावधान बताएं? आपको दूसरों की बातें भी सुननी चाहिए। मैंने वही कहा जो मुझे कहना था। महात्मा गांधी ने फिलिस्तीन के बारे में क्या कहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.