मजदूरों के शोषण मामले में केस दर्ज: तीन लोगों को पुलिस ने बनाया आरोपी

Updated on 17-07-2025 01:40 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खरोरा के मशरूम कंपनी में मजदूरों के शोषण मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला बाल विकास विभाग की शिकायत के बाद पुलिस ने ठेकेदारों के खिलाफ एक्शन लिया है। ठेकेदार विकास तिवारी,विपिन तिवारी और नितेश तिवारी पर मजदूरों के शोषण करने का आरोप है। वहीं मामले में मशरूम कंपनी संचालक को आरोपी नहीं बनाया गया है।

क्या है पूरा मामला
खरोरा में 52 से अधिक लोगों को 6 महीने तक बंधक बनाकर रखने और उनसे मजदूरी कराने का एक गंभीर मामला सामने आया था। इन लोगों को बंधक बनाकर मशरूम उगाने के काम में लगाया गया था। इस मामले की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन, पुलिस व बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने वाले संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और वहां से बंधकों की रिहाई करवाई गई थी।

50-52 लोगों को बनाया गया था बंधक
मामले की प्रारंभिक सूचना इस रूप में जिला प्रशासन रायपुर को मिली थी कि खरोरा गांव में एक स्थान पर बच्चों को बंधक बनाकर उन्हें मशरूम उत्पादन संबंधी काम में लगाया गया है। ये लोग करीब 6 महीने से बंधक थे। इस सूचना पर जिला प्रशासन के अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग में बच्चों से संबंधित कामकाज देखने वाली एक कमेटी और बच्चों के हितों की रक्षा में काम करने वाले एक स्वयंसेवी संगठन को सूचना देकर बुलवाया गया। इस दल ने खरोरा जाकर जांच पड़ताल की। इस दौरान वहां करीब 50-52 लोग मिले। इनमें महिलाएं, पुरुष और कुछ बच्चे भी शामिल थी।

सब कुछ छिपाने की कोशिश
इस मामले से जुड़ी एक खास बात ये है कि इस पूरे घटनाक्रम पर पर्दा डालने की भरपूर कोशिश की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलने पर हरिभूमि के छायाकार भी वहां पंहुचे थे। पहले तो उन्हें प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की गई। किसी तरह प्रवेश करने के बाद जब तस्वीरे ली गई, तो इसका भी विरोध हुआ। एक अनजान व्यक्ति ने छायाकार पर फोटो डिलीट करने के लिए दवाब भी डाला और समाचार पत्र में समाचार प्रकाशित न होने देने की चेतावनी भी दी।

हालात चिंताजनक
इस मामले में छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने हरिभूमि से चर्चा में कहा था कि, वे खुद वहां गई थीं। बंधक लोगों की स्थिति अच्छी नहीं थी। उन्हें बंधक बनाकर काम लिया जा रहा था। इस तरह काम करवाना किसी भी हाल में उचित नहीं है। वहां बड़े लोगों के साथ बच्चे भी शामिल थे। इनकी संख्या 50 के आसपास होगी। अब आयोग इस पूरे मामले की जांच करवाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.