कार की टक्कर से होटलकर्मी की मौत का मामला:वीडियो के आधार पर होगी उपद्रव करने वालों की गिरफ्तारी

Updated on 01-09-2024 01:12 PM

भोपाल में शुक्रवार रात कार की टक्कर से हुई एक युवक की मौत के बाद सिटी हॉस्पिटल में हुए बवाल के मामले में शनिवार की रात को अस्पताल प्रबंधन ने उपद्रव करने वालों के वीडियो पुलिस को सौंप दिए हैं। टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि इन वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। शनिवार को नाबालिग की काउंस्लिंग कराई गई, घटना के बाद वह बेहद सेहमा हुआ है। नाबालिग के बयानों को भी दर्ज कर लिया गया है।

उसने भीड़ द्वारा पीटने के परिवार से बदसलूकी करने की बात बयानों में कही है। हादसे का कारण अचानक बाइक को टर्न करना नाबालिग ने बताया है। बता दें कि हादसे के बाद सिटी हॉस्पिटल में जमकर बवाल हुआ था। घटना गोविंदपुरा क्षेत्र के शांति निकेतन के सामने तिराहे पर हुआ। इसके बाद लोग युवक को फौरन सिटी हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोगों की भीड़ उग्र हो गई।

हॉस्पिटल में तोड़फोड और स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की गई। नाराज भीड़ ने पथराव भी किया। इस दौरान हॉस्पिटल डायरेक्टर के बेटे ने हवाई फायरिंग की। पुलिस ने कार चला रहे नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया है। हॉस्पिटल में तोड़फोड़ को लेकर भी FIR हुई है।

इधर, शनिवार को परिजन ने सिटी हॉस्पिटल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन सौंपा। परिजन ने पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म किया और बॉडी लेकर नरसिंहगढ़ रवाना हो गए। वे अस्पताल सील करने की मांग कर रहे थे।

जानिए क्या बोले डॉ उज्जवल गुप्ता

चेतक ब्रीज के पास नाबालिग लड़के ने बाइक सवार को कार से जोरदार टक्कर मार दी। इलाज के लिए बाइक सवार को अस्पताल लाया गया। चेक करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना थाने में भी दी गई। इसी बीच रात करीब नौ बजे पार्षद रमेश भगवानी और लोकल बीजेपी के कार्यकर्ता कुछ लोग हॉस्पिटल में घुसे, स्टाफ के साथ मारपीट की। इसके बाद 50-60 लोगों की भीड़ इकट्ठा किया इसके बाद नारेबाजी शुरू कर दी।

इसके बाद गार्ड ने उन्हें बाहर जाने को कहा तो कैमरे में कैद हुआ है रमेश भगवानी ने उस भुजुर्ग गार्ड को मारा। इसके बाद उनलोगों ने पथराव शुरु कर दिया। उन्हें पता था कि मेरा घर बाजू में ही है। उस समय घर में मैं, मेरी पत्नी और मेरा भाई था। उन लोगों ने घर के बाहर आके नारेबाजी शुरु कर दी। डॉ को आज बाहर निकालो आज इसे मार देंगें। इतने में उनलोगों ने पत्थरबाजी शुरु कर दी। इतने में मेरी मां आई थी उन लोगों ने मां को भी धक्का दिया। उनसे बदसलूकी की, इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो सभी लोग भाग गए।

कितने मरीज उस वक्त अस्पताल में थे

उस वक्त करीब 5-6 लोग भर्ती थे जिसका इलाज चल रहा था। उनके परिजनों के साथ भी मारपीट हो सकती थी हमनें उन्हें ऊपर छुपा रखा था। डॉ उज्जवल ने बताया कि गंभीर मरीजों में मेरी नानी आईसीयू में भर्ती है जिसका ईलाज चल रहा है। सभी लोगों में डर का माहौल था। 50-60 लोगों की भीड़ देखकर मरीज के परिजन काफी डरे हुए थे।

क्या था मामला

राकेश चौधरी निवासी अन्ना नगर (20 साल) एक होटल में अकाउंट्स डिपार्टमेंट में पदस्थ था। ड्यूटी से घर लौटते समय शुक्रवार की रात को उसे शांति निकेतन के सामने गोविंदपुरा में अनियंत्रित गति से दौड़ रही कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल राकेश की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.