दिल्ली के स्कूलों में बम वाले फर्जी ई-मेल का मामला : पुलिस ने इंटरपोल के जरिए रूसी मेलिंग कंपनी Mail.ru से किया संपर्क

Updated on 03-05-2024 11:52 AM

दिल्ली-एनसीआर के 200 से अधिक स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस ने रूस की मेलिंग सेवा कंपनी Mail.ru से संपर्क किया है।

2 मई को दिल्ली पुलिस ने ई-मेल के सही सोर्स का पता लगाने के लिए इंटरपोल के जरिए मेलिंग कंपनी से संपर्क साधा। साथ ही CBI को भी पत्र लिखकर धमकी भरे ई-मेल के बारे में इंटरपोल चैनलों के जरिए से जानकारी मांगी।

मामले के अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर में कहा गया है कि स्कूलों को मिले बम की अफवाह वाले ई-मेल का इरादा बड़े पैमाने पर दहशत पैदा करना और दिल्ली में सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ना था।

पुलिस के मुताबिक, ई-मेल आईडी - savariim@mail.ru की जांच करने के लिए सोशल मीडिया इंटेलिजेंस टीमों की मदद ली गई है। टीम ने उस डिवाइस के आईपी एड्रेस का पता लगाने के लिए रूसी कंपनी से संपर्क किया है। हमें शक है कि ई-मेल भेजने वाले ने अपनी पहचान छिपाने के लिए VPN का इस्तेमाल किया है।

पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि दक्षिण दिल्ली के एक स्कूल को भी 2023 में एक फर्जी धमकी भरा ई-मेल मिला था, जहां भेजने वाले ने उसी मेल सेवा, mail.ru का इस्तेमाल किया था। एक अधिकारी ने कहा कि इस मामले में भी ई-मेल भेजने वाले का पता नहीं चल सका है।

VPN से मदद से मेल आने पर IP पता करना मुश्किल
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट के मुताबिक, मेल भेजने के लिए VPN या प्रॉक्सी सर्वर का यूज किया गया है तो उसके IP एड्रेस को ट्रैक करना मुश्किल हो सकता है।

वहीं, mail.ru पर एक्सपर्ट ने कहा कि mail.ru सहित कई मेलिंग सर्विस कंपनियां बिना किसी वेरिफिकेशन के अकाउंट बनाने की सुविधा देती हैं, जिसे टेम्पररी ई-मेल एड्रेस बनाया जाता है।

स्कूल अब अभिभावकों को एक नई सलाह जारी करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें उनसे अपने बच्चों को कक्षाओं में भेजने के लिए कहा जाएगा और उन्हें आश्वस्त किया जाएगा कि बम के खतरों से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है।

मामले की जांच में IFSO और 14C
जांचकर्ता मामले को सुलझाने के लिए IFSO (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस) और भारतीय साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) सहित अन्य एजेंसियों जुटी हुई हैं। मामले में IPC की धारा 505 (2), 507 और 120 B के तहत केस दर्ज किया गया है।

स्कूल में बम से उड़ाने का फर्जी मेल भेजने वाला पकड़ा
2 मई को ही दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर को दिल्ली के नांगलोई इलाके में मौजूद स्कूल में बम रखे जाने का मेल भेजा गया था। इस पर तत्काल एक्शन लेने के बाद पुलिस ने पाया था कि ई-मेल फर्जी है। इसके बाद पुलिस ने मेल भेजने वाले नाबालिग को हिरासत में लिया था।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने शरारत में मेल सेंड किया था। उसकी काउंसिलिंग की गई और उसे परिजनों को सौंप दिया गया था।

क्या करता है इंटरपोल?
इंटरपोल (The International Criminal Police Organization) 192 सदस्य देशों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन है। इसकी स्थापना का मुख्य उद्येश्य दुनिया की पुलिस को इतना सक्षम बनाना है कि पूरी दुनिया रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान बन सके। इंटरपोल की स्थापना 1923 में की गयी थी और इसका मुख्यालय फ्रांस में स्थित है।

इंटरपोल मुख्य रूप से इन तीन प्रकार के अपराधों के लिए अपनी पुलिस विशेषज्ञता और क्षमताओं का इस्तेमाल करता है। पहला आतंकवाद को काउंटर करना, दूसरा साइबर अपराध को रोकना और उसका पता लगाना और तीसरा संगठित अपराध को ट्रैस करना और रोकना। इंटरपोल सभी सदस्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों जैसे संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ के साथ मिलकर काम करता है ताकि अंतरराष्ट्रीय अपराध से मुकाबला किया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.