भोपाल सिटी केयर अस्पताल में लापरवाही का मामला:मृतक राहुल साहू की श्रद्धांजलि सभा, परिजनों ने न्याय की लड़ाई तेज की

Updated on 13-08-2025 02:02 PM

रॉयल मार्केट स्थित सिटी केयर अस्पताल में कथित लापरवाही से हुई 31 वर्षीय राहुल साहू की मौत के बाद आज उनके परिजनों और परिचितों की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग शामिल हुए।

इस दौरान 100 से अधिक सोशल मीडिया क्रिएटर्स और परिजनों ने अस्पताल के सामने प्रदर्शन करते हुए अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने और संबंधित डॉक्टर व मैनेजमेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि यह सिर्फ श्रद्धांजलि का कार्यक्रम नहीं, बल्कि न्याय की लड़ाई का एक और कदम है। वे तब तक शांत नहीं बैठेंगे, जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और अस्पताल की मान्यता रद्द नहीं की जाती।

राहुल साहू को 9 अगस्त को सड़क दुर्घटना में पैर में चोट आने के बाद सिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, भर्ती होने के बाद अस्पताल में डॉक्टरों की मौजूदगी बेहद कम रही और केवल नर्सें ही देखरेख करती रहीं। 11 अगस्त की सुबह अस्पताल के स्टाफ ने राहुल को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। इंजेक्शन लगने के कुछ ही मिनटों में राहुल के मुंह से खून आने लगा और झटके आने लगे।

परिजन का कहना है कि सीपीआर देने के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल के बाहर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ते ही अस्पताल का पूरा स्टाफ मौके से फरार हो गया, जबकि अस्पताल में करीब 20 मरीज मौजूद थे। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि आयुष्मान योजना का लाभ उठाने के लिए अस्पताल ने छोटी सी सर्जरी की जगह लंबा इलाज किया और इलाज के दौरान भारी लापरवाही बरती।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.