चंदा कोचर और 9 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज दिल्ली में हुई FIR, टोमेटो पेस्ट कंपनी को धोखा देने का आरोप

Updated on 29-12-2023 02:11 PM

ICICI बैंक की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO चंदा कोचर एक बार फिर कानूनी विवाद में फस गईं हैं। चंदा कोचर के खिलाफ दिल्ली में एक नया मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उनके और 9 अन्य लोगों पर एक टोमेटो पेस्ट कंपनी को धोखा देने का आरोप लगाया गया है। कंपनी ने बताया कि उसे इन लोगों की वजह से 27 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

2009 का यह मामला हाल ही में तब सुर्खियों में आया, जब 9 दिसंबर को पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जांच शुरू करने का आदेश दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोपों का हवाला देते हुए 20 दिसंबर को एक FIR दर्ज की। कोचर की वीडियोकॉन लोन फ्रॉड केस की जांच पहले से ही चल रही है।

चंदा कोचर समेत इन 9 लोगों पर हुई FIR
FIR में नामित लोगों में चंदा कोचर, संदीप बख्शी (CEO और MD ICICI बैंक), विजय जगडे (पूर्व मैनेजर ICICI बैंक), मुंबई में ICICI बैंक की ग्लोबल ट्रेड सर्विसेज यूनिट के अनाम अधिकारी, अतुल कुमार गोयल (MD-CEO, पंजाब नेशनल बैंक) के नाम है।

इनके अलावा के.के. बोर्दिया (पूर्व GM, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स), अखिला सिन्हा (AGM PNB और OBC के तत्कालीन ब्रांच हेड), मनोज सक्सेना (AGM PNB और OBC के तत्कालीन शाखा प्रमुख) और के.के. भाटिया (OBC के पूर्व चीफ मैनेजर) के नाम भी शामिल हैं।

डायरेक्टर शम्मी अहलूवालिया ने की FIR
P&R ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड (टोमेटो मैजिक) के डायरेक्टर शम्मी अहलूवालिया द्वारा दर्ज की गई FIR के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर एक विदेशी बैंक से 'लेटर ऑफ क्रेडिट' (LoC) को असली दस्तावेज के रूप में पेश करने की साजिश रची।

टोमेटो पेस्ट के एक्सपोर्ट ऑर्डर के लिए महत्वपूर्ण LoC, कथित तौर पर रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड (RBS) द्वारा जारी किया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि यह RBS एलायंस नामक एक स्थानीय रूसी बैंक से जारी किया गया था, जो अपनी खराब रेप्यूटेशन के लिए जाना जाता है।

FIR में कहा गया है कि ICICI बैंक ने धोखाधड़ी से रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड द्वारा जारी LoC को ऑथेंटिकेट यानी प्रमाणित किया, यह अच्छी तरह से जानते हुए कि LoC (एल/सी) एक स्थानीय रूसी बैंक: RBS एलायंस से था। उस LoC में तीन बार संशोधन किया गया, लेकिन इन सभी अवसरों पर ICICI ने बार-बार गलती की।

FIR के मुताब‍िक, ICICI बैंक जो इस मामले में सलाहकार बैंक है और उसके अधिकारियों को यह जांच करनी थी कि क्या पेश किया जा रहा एल/सी ऑथेंटिक था और एक वास्तविक बैंकिंग इकाई द्वारा जारी किया गया था।

बाद में बताया गया कि एल/सी पूरी तरह से फर्जी था। ICICI बैंक द्वारा एल/सी जारी करने वाले बैंक के साथ साजिश करके इसे ऑथेंटिकेट और कानूनी होने के लिए वेरीफाई किया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.