8 वाहनों पर अवैध खनिज परिवहन के प्रकरण दर्ज

Updated on 29-03-2025 01:01 PM

सूरजपुर । कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशों के अनुरूप जिले में अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण करने वालों पर अब सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा सूरजपुर जिले अन्तर्गत प्रभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन कर विशेष निगरानी की जा रही है। ऐसे क्षेत्रों में निर्मित स्थायी संरचनाओं पुल-पुलिया व एनीकट के आसपास से खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज अमला द्वारा सतत जांच की जा रही।

खनिज अमला एवं राजस्व अमला सूरजपुर द्वारा विगत 02 दिनों में जिला सूरजपुर अन्तर्गत ग्राम हर्राटिकरा, राजापुर, कुरूवा, खड़गंवाकला, कल्याणपुर, सतपता, जयनगर में वाहनों के जांच के दौरान कुल 08 वाहनों में अवैध खनिज परिवहन के प्रकरण दर्ज कराये गये है। उपरोक्त सभी वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना /चौकी विश्रामपुर, जयनगर लटोरी एवं खड़गंवाकला में सुरक्षार्थ रखा गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 की स्थिति में खनि अमला द्वारा कुल 61 प्रकरणों पर समझौता राशि 1335332.00 रूपये, अवैध खनिज भण्डारण का कुल 01 प्रकरण पर समझौता राशि 129178.00 रूपये और अवैध खनिज उत्खनन के कुल 3 प्रकरणों पर समझौता राशि 330470.00 रूपये कुल राशि 1794880.00 वसूल कर खनिज मद में जमा कराई गई है। शेष 05 प्रकरण प्रक्रियाधीन है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.