धमतरी कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक ने शुक्रवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली जिसमें उन्होंने राजस्व के विभिन्न प्रकरणों और उनके निराकरण पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में अपर कलेक्टर ने पेंडिंग प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निराकरण में तेजी लाने तथा ई-कोर्ट में अनिवार्य रुप से पंजीयन कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप राजस्व प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण कर आम जन की मदद करें। बैठक में नक्शा विहीन खसरों की जानकारी लेते हुए नक्शा अद्यतीकरण किए जाने कहा गया । इस दौरान अविवादित व विवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, और व्यपवर्तन के दर्ज, निराकृत और लंबित प्रकरणों पर विस्तार से जानकारी ली गई।
बैठक में अपर कलेक्टर ने कहा कि अपने अधीनस्थों, राजस्व निरीक्षकों तथा पटवारियों को कड़ाई से समय सीमा में काम करने निर्देशित करें। इस दौरान राजस्व से संबंधित अपील, पुनरीक्षण, डायवर्सन, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, अभिलेख सुधार, विवादित-अविवादित खाता विभाजन, आबादी सर्वे निपटारा, अतिक्रमण, भू-अर्जन, आबादी पट्टा वितरण, भूमि अर्जन, भूमि आबंटन, जवाब दावा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी विभोर अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरुद सोनाल डेविड, सभी तहसीलदार तथा राजस्व सम्बन्धी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…