कैम्पा मद से 75 हजार श्रमिकों को नगद भुगतान, वन मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Updated on 14-02-2024 04:53 PM

रायपुर। विधानसभा में बुधवार को सरगुजा वन वृत्‍त में श्रमिकों को नगद भुगतान का मामला उठा। मामला 2018 से 2022 से बीच का है, जब देश में कोरोना महामारी का दौर चल रहा था। मिंज ने पूछा था कि क्या यह सही है कि सरगुजा वन वृत्त अंतर्गत जून, 2020 से अक्टूबर, 2023 के मध्य कैम्पा मद अंतर्गत लेन्टाना उन्मूलन एवं नरवा विकास कार्य के प्रमानकों में दर्शित समस्त श्रमिकों को बैंक के माध्यम से मजदूरी भुगतान नहीं हुआ? क्या यह भी सही है कि प्रमानकों में दर्शित श्रमिकों में से केवल एक श्रमिक के नाम से ही राशि हस्तांतरित की गयी ?

इसके उत्‍तर में वन मंत्री केदार कश्‍यप ने बताया कि 2018 से 2022 तक 8 वन मंडल हैं। लगभग 1 लाख 57 हजार 767 श्रमिकों को बैंक के माध्‍यम से 75036 श्रमिकों को नगद भुगतान किया गया। उन्‍होंने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में 5 किलो मीटर के दायरे में बैंक नहीं है तो कलेक्‍टर और वनमंडला अधिकारी मिलकर नगद भुगतान का निर्णय लेते हैं। उन्‍होंने बताया कि करीब 4 लाख हेक्‍टेयर में लेटाना का उन्‍मूलन किया गया है।

इस पर विधायक मिंज ने कहा कि हमारा सरगुजा संभाग इतना पिछड़ा नहीं है कि वहां बैंक या लोगों के बैंक खाते न हों। दरअसल यह आपदा में अवसर तलाशा गया है। उन्‍होंने इसमें गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते हुए जांच की मांग की। उन्‍होंने कहा कि 75 हजार श्रमिकों को नगद भुगतान कोई छोटा मामला नहीं है। इस पर मंत्री ने जांच कराने का आश्‍वासन दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.