जातीय जनगणना की रिपोर्ट, नियोजित शिक्षकों को गुड न्यूज, नीतीश कैबिनेट ले सकती है आज ये बड़े फैसले

Updated on 25-09-2023 01:34 PM
पटना: बिहार में आज सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक है। जिसमें कई बड़े फैसलों पर मुहर के आसार है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में हुई जातीय जनगणना की रिपोर्ट आज कैबिनेट में रखी जा सकती है। जिसमें पता चलेगा कि आखिर कास्ट सर्वे को लेकर क्या अपडेट है। मुख्यमंत्री आज नियोजित शिक्षकों को भी गुड न्यूज दे सकते हैं। माना जा रहा कि सरकार उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने पर फैसला ले सकती है। इसके अलावा भी बिहार कैबिनेट में कई अहम निर्णय होने के आसार हैं।

नीतीश कैबिनेट की बैठक पर निगाहें

पटना में सुबह 11 बजे नीतीश कुमार कैबिनेट की मीटिंग है। जिसमें मुख्यमंत्री जातीय जनगणना की रिपोर्ट सबके सामने रखेंगे। हालांकि, बिहार कास्ट सर्वे का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। ऐसे में देखना होगा कि नीतीश कुमार कैबिनेट में जातीय सर्वे पर रिपोर्ट में क्या-क्या बड़ी बाते सामने आती हैं। मुख्यमंत्री लगातार इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं विपक्षी पार्टी की तरफ से भी कास्ट सर्वे की रिपोर्ट को लेकर डिमांड सामने आती रही है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे पेश किया जा सकता है।

नियोजित शिक्षक बनेंगे राज्यकर्मी!

बिहार के साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को भी आज गुड न्यूज मिलने के आसार हैं। चर्चा है कि नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा दे दिया जाएगा। संभावना है कि इनके वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। इसके साथ-साथ कैबिनेट की बैठक में कई दूसरे फैसले भी लिए जाएंगे। वैसे भी सीएम नीतीश कुमार इस समय बेहद एक्टिव मूड में हैं। एक दिन पहले जिस तरह से उन्होंने जेडीयू ऑफिस का दौरा किया। फिर वो राबड़ी आवास भी पहुंचे थे।

तेजस्वी-राबड़ी से मुलाकात में क्या हुई बात?

नीतीश कुमार करीब 10 मिनट तक राबड़ी आवास में रहे। तेजस्वी-राबड़ी से उनकी मुलाकात हुई। हालांकि, लालू यादव उस समय पटना में नहीं थे तो उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। लालू यादव नालंदा में हैं। उनके साथ बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी हैं। इस बीच नीतीश कुमार के अचानक एक्टिव मोड पर आने से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सवाल यही है कि आखिर नीतीश कुमार की तेजस्वी से मुलाकात में क्या बात हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.