10 साल बाद गोपाल व उसके बच्चों का बना जाति प्रमाण पत्र

Updated on 02-06-2023 10:14 PM

धमतरी। मुख्यमंत्री बघेल प्रदेशवासियों की समस्याओं पर हमेशा से ही संवेदनशीलतापूर्वक विचार कर उनके लिए नियम-कानूनों को शिथिल करते रहे है। प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग सहित जरूरतमंद लोगों को अपने जाति प्रमाण पत्र बनवाने में दिक्कत आती थी, क्योंकि जाति प्रमाण पत्र बनावाने के लिए आवेदक के पास पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, राशनकार्ड, मार्कशीट, दाखिल खरिज 1984 से पहले का, पटवारी प्रतिवेदन फार्म आय प्रमाण पत्र और मिसल बंदोबस्त की जरूरत पड़ती थी। वहीं मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान भी जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को और अधिक सरलीकृत करने की लगातार मांग जनता से आती थी। इन्ही जटिल प्रक्रियाओं और आम जनता की परेशानियों को दृष्टिगत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जाति प्रमाण पत्र बनाने नियमों को शिथिल किया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग सहित जरूरतमंद लोगों को जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक मिसल न होने पर भी ग्राम सभा से पारित प्रस्ताव और अनुमोदन के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनाए जा सकते है।

धमतरी शहर के रिसाईपारा पश्चिम में रहने वाले गोपाल महार बताते हैं, कि उनके द्वारा बीते 10 वर्षो से जाति प्रमाण पत्र बनाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन मिसल नहीं होने के कारण नहीं बन पा रहा था। ज्ञात हो कि पूर्व में जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु मिसल की आवश्यकता होती थी, मिसल नहीं होने के कारण गोपाल का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन सकता, जिसके कारण उसने कभी भी आरक्षित वर्ग से सरकारी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पाते थे। मुख्यमंत्री द्वारा जाति प्रमाण पत्र के लिए दी गयी रियायत से अब गोपाल और उसके बच्चों का जाति प्रमाण पत्र आसानी से बन जायेगा, जिससे गोपाल के बच्चे अब आरक्षित वर्ग से शासकीय सेवा हेतु आवेदन कर सकेंगे। वहीं शासन द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति व अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। आज गोपाल और उसका परिवार जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को शिथिल करने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट कर कहा कि ’भूपेश है तो भरोसा है, सब संभव है।’



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.