सीबीआई ने शेयर घोटाला मामले में कारोबारी पिता-पुत्र, सीए को पकड़ा

Updated on 13-05-2023 09:02 PM

दुर्ग। कोलकाता निवासी प्रकाश जायसवाल से 53 करोड़ के शेयर की धोखाधड़ी के आरोप में तीनों कोठारी बंधुओं को सीबीआई ने शुक्रवार को उनके घर गिरफ्तार किया।

इसके बाद न्यायालय से उनका रिमांड लिया और फिर अपने साथ कोलकाता ले गई। इन तीनों लोगों के खिलाफ महावीर डेवलपर्स के साथ 80 करोड़ रुपए से अधिक के शेयर घोटाले का मामला दर्ज है।

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल कोलकाता से सीबीआई की 40 सदस्यीय टीम शुक्रवार तड़के साढ़े पांच बजे दुर्ग पहुंची थी। सीबीआई ने पूरी फोर्स को अलग-अलग चार टीमों में बांटा। इसके बाद सीए श्रीपाल कोठारी, सुरेश केठारी और सिद्धार्थ कोठारी के घर और ऑफिस में एक साथ छापा मारा।

श्रीपाल कोठारी ने जैसे ही अपने घर के सामने फोर्स को देखा तो दरवाजा बंद करके अंदर रखे दस्तावेजों को जलाना शुरू कर दिया। इसके बाद सीबीआई ने बड़ी मुश्किल से दरवाजा खुलवाया, लेकिन तब तक काफी मात्रा में दस्तावेज जल गए थे। कई घंटों तक घर में उनसे पूछताछ की गई और दस्तावेज खंगाले।

दुर्ग जिले के कोठारी ब्रदर्स पर पश्चिम बंगाल कोर्ट में धोखाधड़ी करने का केस दर्ज है। जिसमें सुरेश कोठारी, सिद्धार्थ कोठारी और सीए श्रीपाल कोठारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। मामला साल 2005 का है।

शिकायतकर्ता प्रकाश जायसवाल ने रजत बिल्डकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 40 हजार शेयर खरीदे थे। इन शेयर्स की वर्तमान कीमत लगभग 54 करोड़ है। सुरेश कोठारी और उनके भाइयों ने जायसवाल के शेयर्स को धोखे से अपने नाम कर लिया था।

इसके बाद प्रकाश जायसवाल ने कोलकाता के बुर्ताल्ला पुलिस थाने में मामले की शिकायत की थी। जब कोलकाता पुलिस तीनों आरोपियों को पकड़ने में असफल रही तो न्यायालय ने मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए।

मामला दर्ज होने के बाद कोठारी बंधुओं ने कोलकाता हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। उसे भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

धोखाधड़ी मामले में कोठारी बंधुओं की जमानत खारिज होने के बाद कोलकाता पुलिस तीन से चार बार उन्हें गिरफ्तार करने दुर्ग आ चुकी है। लेकिन वो उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी। कोलकाता पुलिस जब भी यहां आती दुर्ग पुलिस आरोपियों को घर से बाहर भेज देती थी।

आखिरकार कोलकाता पुलिस ने न्यायालय में लिखकर दिया था कि दुर्ग पुलिस का सहयोग नहीं मिल रहा है। इसके बाद न्यायालय ने सीबीआई को गिरफ्तारी करने के लिए भेजा था।

इन तीनों आरोपियों के खिलाफ दुर्ग के रजत सुराना ने भी 80 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। दुर्ग पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीनों के खिलाफ 25 जनवरी 2023 को ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोपी खुलेआम दुर्ग शहर में घूम रहे हैं। राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने से दुर्ग पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।

रजत सुराना का कहना है कि दुर्ग पुलिस तो मामला भी नहीं दर्ज कर रही थी। जब उन्होंने जिला न्यायालय में परिवाद लगाया और वहां से एफआईआर दर्ज करने का आदेश हुआ तब जाकर दुर्ग कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.