CO जियाउल हक मर्डर केस में कुंडा पहुंची CBI टीम, राजा भैया से हो सकती है पूछताछ

Updated on 19-10-2023 01:39 PM
प्रतापगढ़: कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। CO जियाउल हक हत्याकांड मामले में जांच करने के लिए एक CBI टीम बुधवार देर रात कुंडा के बलीपुर में पहुंची है। सीबीआई अफसर राजा भैया से भी पूछताछ कर सकते हैं। 2 मार्च, 2013 को हुए इस हत्‍याकांड में कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने फिर से राजा भैया की भूमिका खंगालने का आदेश दिया है। सीओ की पत्नी परवीन आजाद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सीबीआई टीम के कुंडा पहुंचने के बाद प्रतापगढ़ की सियासत सरगर्म हो गई है।

कुंडा पहुंची सीबीआई टीम हथिगवां थाने के तत्‍कालीन एसओ मनोज शुक्ला से करीब आधे से पूछताछ कर रही है। पुलिस लाइन के गेस्‍ट हाउस में यह पूछताछ चल रही है। सीओ जियाउल हक की हत्या के समय सीओ को छोड़कर एसओ मनोज शुक्‍ला भाग गए थे। तब उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया गया था।


10 साल पहले हुई थी सीओ की हत्‍या


आपको बता दें कि देवरिया जिले के जुआफर गांव निवासी डीएसपी जियाउल हक प्रतापगढ़ के कुंडा में तैनात थे। 2 मार्च, 2013 की रात को बलीपुर गांव में एक जमीनी विवाद में हुये बवाल की सूचना पर वह कुंडा कोतवाल सर्वेश मिश्रा के साथ बलीपुर गांव पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने सीओ जियाउल हक को घेर लिया और लाठी डंडों से पीट-पीटकर अधमरा करने के बाद गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इस दौरान सीओ के गनर इमरान और विनय कुमार सिंह समेत वहां मौजूद पूरी फोर्स भाग खड़ी हुई। सीओ की हत्या के बाद हड़कंप मच गया।

परवीन आजाद ने राजा भैया पर लगाया आरोप

सीओ की पत्‍नी परवीन आजाद ने इस मामले में कुंडा के विधायक और तत्कालीन यूपी सरकार में मंत्री राजा भैया और उनके करीबियों पर लगाया। हथिगवां के तत्कालीन थानाध्यक्ष मनोज शुक्ला की तरफ से बलीपुर गांव प्रधान नन्हें यादव के भाइयों और बेटे समेत 10 लोगों को नामजद किया गया। वहीं, परवीन आजाद की एफआईआर में राजा भैया, तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष गुलशन यादव, राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव, रोहित सिंह, संजय सिंह उर्फ गुड्डू को नामजद किया गया।

सीबीआई ने राजा भैया को दी थी क्लीनचिट


इस घटना के समय यूपी में अखिलेश यादव मुख्‍यमंत्री थे। उन्‍होंने हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप दी। जांच के बाद सीबीआई ने राजा भैया, गुलशन यादव, हरिओम, रोहित, संजय को क्लीनचिट दे दी। सीबीआई की इस क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ परवीन आजाद ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई। 27 सितंबर, 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करते हुए सीबीआई को फिर से इस केस की जांच करने का आदेश दिया है। सीबीआई को तीन महीने के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.