रेडिएशन-केमिकल आपदाओं से बचाने 2026 में शुरू होना था सीबीआरएन

Updated on 27-10-2025 02:31 PM

भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (BMHRC) में बनने वाले केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर (सीबीआरएन) मेडिकल मैनेजमेंट सेंटर के लिए 2 साल 9 माह में एक ईंट तक नहीं रखी गई। जनवरी 2023 में केंद्र सरकार ने इसकी घोषणा की थी।

इसके लिए 115 करोड़ का बजट मंजूर हुआ, एमओयू हुआ, दो एकड़ जमीन भी दी गई थी। गैस त्रासदी के 40 साल बाद हुई इस घोषणा से भोपाल के लोगों को उम्मीद बंधी थी कि अब औद्योगिक या रेडियोलॉजिकल आपदा का सामना नहीं होगा। यह देश का पहला सेंटर होगा।

पहला सेंटर कागजों में ही सिमटा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में दो सीबीआरएन मेडिकल फैसिलिटीज स्थापित करने का निर्णय लिया था। जिनमें से एक भोपाल में और दूसरा दक्षिण भारत में आकार लेता। इसकी आधिकारिक घोषणा के दौरान बीएमएचआरसी की निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने कहा था कि इस सेंटर से बीएमएचआरसी की क्षमता कई गुना बढ़ेगी और यह भोपाल गैस त्रासदी जैसी घटनाओं से निपटने में पूरी तरह सक्षम होगा।

सेंटर में 50 बेड का हाई-सिक्योरिटी मेडिकल यूनिट, मॉडर्न बोन मेरो ट्रांसप्लांट सुविधा और सीबीआरएन एम्बुलेंस सर्विस जैसी व्यवस्थाएं शामिल थीं, लेकिन तीन साल बाद भी ये सुविधाएं सिर्फ प्रस्तावों और मीटिंग फाइलों में दर्ज हैं।

योजना के अनुसार सेंटर में होनी थी यह सुविधाएं

  • सीबीआरएन डिटेक्शन और डिकंटामिनेशन यूनिट
  • बायो-कंटेनमेंट लैब
  • 50 बेड का ट्रायेज ब्लॉक
  • हाई-सेफ्टी ऑपरेशन थिएटर
  • बोन मेरो ट्रांसप्लांट सेंटर
  • सीबीआरएन एम्बुलेंस और स्पेशलाइज्ड रेस्क्यू टीम

विभागों को भी किया जाना है अपग्रेड इस सेंटर से जुड़ी सभी सुविधाओं के लिए बीएमएचआरसी में पहले से मौजूद विभागों माइक्रोबायोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, रेडियोलॉजी, आईसीयू, और ब्लड बैंक को अपग्रेड किया जाना था, लेकिन अभी विभागों में अपग्रेडेशन की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी हैं।

प्रबंधन ने कहा- जिम्मेदारी सीपीडब्ल्यूडी की बीएमएचआरसी के जनसंपर्क अधिकारी रितेश पुरोहित ने बताया कि सेंटर के लिए जमीन पहले ही सीपीडब्ल्यूडी को सौंप दी गई थी। हमारी ओर से जमीन और प्रशासनिक मंजूरियां दी जा चुकी हैं। अब निर्माण का जिम्मा पूरी तरह सीपीडब्ल्यूडी का है।

दूसरी ओर, सीपीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि परियोजना के टेंडर में तकनीकी दिक्कतें आने की वजह से प्रक्रिया अटक गई थी। फिलहाल नई टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

2026 में पूरा होने का था दावा एमओयू के मुताबिक यह प्रोजेक्ट 2026 तक पूरा होना था, यानी अब केवल दो महीने शेष हैं। बावजूद इसके साइट पर न तो फाउंडेशन रखा गया, न ही निर्माण के लिए कोई ठेका फाइनल हुआ। स्थानीय कर्मचारियों का कहना है कि हर मीटिंग में प्रोजेक्ट के शुरू होने की बात दोहराई जाती है, लेकिन व्यावहारिक स्तर पर कोई प्रगति नजर नहीं आती।

बीएमएचआरसी की स्थापना ही 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के बाद प्रभावितों के इलाज और रिसर्च के उद्देश्य से की गई थी, लेकिन आज जब शहर को एक हाई-सिक्योरिटी डिजास्टर मेडिकल सेंटर की सबसे ज्यादा जरूरत है, वहीं सबसे ज्यादा देरी भी यहीं पर हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.