अमेजन पर राममंदिर का प्रसाद बताकर मिठाई बेची जा रही CCPA ने नोटिस भेजा

Updated on 20-01-2024 01:07 PM

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने प्लेटफॉर्म पर सामान्य मिठाई को राम मंदिर का प्रसाद बताकर बेचने वाले सेलर्स के खिलाफ कार्रवाई की है। कंपनी ने प्लेटफॉर्म से राम मंदिर प्रसाद की बिक्री का ऑप्शन हटा दिया है। दरअसल, सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने इस मामले में कंपनी को नोटिस भेजा था।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने CCPA से इस मामले में शिकायत की थी। इसके बाद CCPA ने एक नोटिस भेजनकर अमेजन से सात दिन में जवाब देने को कहा। CCPA ने ये भी कहा कि अगर अमेजन समय रहते जवाब नहीं दे पाया तो कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, 2019 के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को लेकर अमेजन ने मीडिया को बताया कि उनके पास CCPA की तरफ सूचना आई थी कि कुछ सेलर्स अमेजन प्लेटफॉर्म पर गलत दावे के साथ प्रोडक्ट बेच रहे हैं। हमने उनकी जांच शुरू की। हम अपनी पॉलिसी के मुताबिक, इन सेलर्स के खिलाफ सही एक्शन ले रहे हैं।

अयोध्या राम मंदिर घी लड्‌डू और पेड़ा बेचा जा रहा
CCPA ने कहा कि अमेजन पर श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद के दावे के साथ कई खान-पान की चीजें बिक रही थीं। इससे कंज्यूमर्स को प्रोडक्ट की गलत जानकारी जा रही थी। इन चीजों में श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद-रघुपति घी लड्‌डू, अयोध्या राम मंदिर अयोध्या प्रसाद, खोया खोबी लड्‌डू, राम मंदिर अयोध्या प्रसाद-देसी गाय मिल्क पेड़ा नाम के प्रोडक्ट शामिल हैं।

वॉट्सऐप पर फर्जी VIP पास सर्कुलेट हो रहा

वॉट्सऐप पर इन दिनों एक मैसेज सर्कुलेट हो रहा है। इसमें शुभकामना संदेश के साथ लिखा है कि आपको 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले कार्यक्रम के लिए VIP पास दिया जा रहा है। इस मैसेज के साथ एक लिंक भेजा जा रहा है।

मैसेज में कहा गया है कि इस लिंक पर जाकर यह ऐप इंस्टॉल करें और फ्री VIP पास पाएं। ये मैसेज एक फ्रॉड है। साइबर ठग इस समय लोगों को रामलला के दर्शन के लिए VIP पास दिलाने के नाम पर ठग रहे हैं। 

22 जनवरी को 500 का नया नोट जारी होने की फर्जी खबर वायरल हो रही
राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े कई दावे सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक दावा किया जा रहा है कि 22 जनवरी को 500 रुपए का नया नोट जारी किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि 500 के इस नोट में लाल किले की जगह राम मंदिर की फोटो दिखाई देगी। इस दावे से जुड़ी पोस्ट हमें एक्स (पहले ट्विटर) और मेटा (पहले फेसबुक) पर देखने को मिली। हालांकि, हमारी पड़ताल में यह दावा गलत और भ्रामक निकला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.