नीरज चोपड़ा की जीत पर भारत में जश्न जलन होती है, मैं स्पोर्ट्स में गलत समय पर थी

Updated on 26-12-2023 01:39 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज के मन की बात सुनी। दिल्ली स्थित पीएम आवास पर क्रिसमस कार्यक्रम के दौरान एथलीट ने एक ओर जहां अपने समय के दौरान के खेल के हालातों के बारे में बताया। वहीं, उन्होंने नीरज चोपड़ा की जीत पर पूरे भारत में जश्न मनाने पर जलन व्यक्त की। अंजू ने अपने और मौजूदा समय के खेल और खेलों से मिलने वाले सम्मान की भी तुलना की। इस दौरान सामने कुर्सी पर बैठे पीएम मोदी मुस्कुरा रहे थे।

अंजू बॉबी जॉर्ज ने कहा- ''एक खिलाड़ी के तौर पर 25 सालों से सब कुछ देख रही हूं। पहले की तुलना में अब काफी बदलाव देख रही हूं। जब 20 साल पहले मैंने भारत के लिए विश्व स्तर पर पहला पदक जीता था, तब मेरा विभाग मुझे पदोन्नति नहीं दे रहा था। वहां सब कह रहे थे कि हमारे यहां ऐसा नहीं होता है। उसके बाद जब नीरज चोपड़ा ने पदक जीता तो मैंने काफी बदलाव देखें। हमने, आपने और पूरे भारत ने जिस तरह जश्न मनाया, उससे मुझे काफी जलन हुई। मुझे लगता है कि मैं खेलों में गलत समय पर थी।''

वर्ल्ड चैम्पियनशिप में मेडल जीतने वाली पहली एथलीट
अंजू बॉबी जॉर्ज की गिनती भारत की सफल एथलीट्स में होती है। उन्होंने साल 2003 में पेरिस में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में लंबी कूद में ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रचा था। इस उपलब्धि के साथ वह एथलेटिक्स में विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट भी बनी थी। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 6.70 मीटर की छलांग लगाते हुए पदक जीता था।

भारत फिटनेस को अपना कर खेलों में आगे बढ़ रहा: अंजू
अंजू बॉबी जॉर्ज ने प्रधानमंत्री की प्रशंसा में कहा, ''खेलों इंडिया, फिट इंडिया के जरिए खेलों की बात अब सब जगह हो रही है। भारत अब फिटनेस को अपना रहा है और खेलों में आगे बढ़ रहा है। हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे समय एक या दो एथलीट होते थे। अब काफी खिलाड़ी हैं।

यह आपके नेतृत्व के कारण हुआ है। महिला सशक्तिकरण अब सिर्फ शब्द नहीं है। भारत की लड़कियां सपना देख रही हैं। उन्हें पता है कि उनका सपना पूरा होगा। इस बात से काफी खुशी है कि हम 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए तैयार हैं। ओलिंपिक के लिए हमने तैयारियां शुरू कर दी हैं और उसके लिए बैठकें हो रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.