महापर्व छठ की धूम : पीएम मोदी ने संध्या अर्घ्य की देशवासियों को दी शुभकामनाएं, जानिए तेजस्वी ने क्या कहा

Updated on 07-11-2024 04:57 PM
नई दिल्ली: लोकआस्था के महापर्व छठ की धूम बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को छठ पर्व के संध्या अर्घ्य की असीम शुभकामनाएं सभी को दी। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'छठ के संध्या अर्घ्य के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मेरी असीम शुभकामनाएं। सादगी, संयम, संकल्प और समर्पण का प्रतीक यह महापर्व हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय छठी मइया!' इससे पहले पीएम मोदी ने 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ जब छठ महापर्व की शुरुआत हुई थी तो भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी थीं।

पीएम मोदी ने छठ पर्व की दी शुभकामनाएं


पीएम मोदी ने 5 नवंबर को किए गए ट्वीट में लिखा, 'महापर्व छठ में आज नहाय-खाय के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। विशेष रूप से सभी व्रतियों को मेरा अभिनंदन। छठी मइया की कृपा से आप सबका अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न हो, यही कामना है।' आज छठ महापर्व में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जा रहा।
प्रधानमंत्री ने इस खास अवसर भी लोगों को शुभकामना संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि छठ के संध्या अर्घ्य के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मेरी असीम शुभकामनाएं। सादगी, संयम, संकल्प और समर्पण का प्रतीक यह महापर्व हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय छठी मइया!

बिहार की राजधानी पटना में सीएम नीतीश कुमार छठ पूजा की रस्में निभाई। देखिए वीडियो

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने भी छठ पर्व की दी शुभकामनाएं


कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी देशवासियों को छठ की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से देशवासियों को छठ की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, 'श्रद्धा, समर्पण, आस्था, नव सृजन के महत्व पर बल देने वाले व शक्ति स्रोत सूर्य देव की अराधना के महापर्व छठ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। अस्ताचल और उदीयमान सूरज को एक समान आदर और सम्मान देती हमारी महान भारतीय सभ्यता, ये दर्शाती है कि प्रकृति का आदर करना हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। प्रकृति पूजा को समर्पित यह पावन पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां, सुख, शांति व सौहार्द लेकर आए, हमारी यही कामना है।'

राहुल गांधी ने किया ये ट्वीट


लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'एक्स' पर लिखा, 'सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा करता हूं यह त्यौहार आप सभी के जीवन में नवीन ऊर्जा और शक्ति का संचार करे।'

प्रियंका गांधी ने भी दी देशवासियों को शुभकामनाएं


वहीं, कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दिवगंत शारदा सिन्हा के लोकगीत के माध्यम से लोगों को लोकपर्व छठ की शुभकामनाएं दी। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'दुखवा मिटाईं छठी मइया, रउवे असरा हमार, सबके पुरावेली मनसा, हमरो सुन लीं पुकार... सूर्यदेव की उपासना, प्रकृति पूजा और लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' की हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मैया आप सबके जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति का संचार करें। जय छठी मैया।'

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने छठ महापर्व की देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह बहुत कठिन पूजा है। आज हम सभी डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। बड़ी संख्या में लोग आए हैं। हम छठी मईया से प्रार्थना करेंगे कि अमन-शांति बनी रहे, बिहार आगे बढ़ता रहे, सभी के जीवन में सुख, शांति आए, बिहार और देश आगे बढ़े... अब यह छठ पूजा कई राज्यों में मनाई जा रही है, देश के बाहर भी जो लोग छठ पूजा मना रहे हैं, उन्हें हमारी शुभकामनाएं।

देशभर में छठ महापर्व की धूम


देशभर में लोक आस्था के प्रतीक चार दिवसीय छठ पूजा मनाया जा रहा है। छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे और चौथे दिन सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाता है। तीसरे दिन संध्या का अर्घ्य और चौथे दिन सुबह अर्घ्य दिया जाता है। आज छठ के तीसरे दिन तमाम बड़े नेताओं ने देशवासियों को छठ की शुभकामनाएं दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.