बिलासपुर में महिला आरक्षण पर सामान्य-सभा में निंदा प्रस्ताव

Updated on 01-05-2026 11:50 AM
बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। वहीं कांग्रेस पार्षद दल ने सामान्य सभा का बहिष्कार किया और नारेबाजी की। साथ ही 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक के पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया।

नगर निगम की विशेष सामान्य सभा शुरू होने से पहले भाजपा पार्षद रंगानादम एक बार फिर चर्चा में रहे। पिछली बैठक में उन्होंने खुद मास्क लगाया था। सामान्य सभा से एक दिन पहले भाजपा पार्षद दल की बैठक में मेयर पूजा विधानी और रंगानादम के बीच तीखी बहस हुई थी।

इसी के विरोध में सामान्य सभा के दिन रंगानादम मास्क लगाकर पहुंचे। गुरुवार को उन्होंने विपक्ष को चुप रहने का संदेश देते हुए कांग्रेस पार्षदों को मास्क बांटते नजर आए।

45 मिनट देरी से पहुंचे पार्षद

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कराने में विपक्ष के सहयोग नहीं मिलने पर निंदा और विरोध दर्ज कराने के लिए नगर निगम सचिवालय में गुरुवार शाम 4 बजे विशेष सामान्य सभा प्रस्तावित थी।

दोनों पक्षों के पार्षदों के देर से पहुंचने के कारण बैठक 45 मिनट देरी से शुरू हुई। राष्ट्रगान और छत्तीसगढ़ महतारी वंदना के बाद सभापति ने संक्षेप में विषय रखा और नेता प्रतिपक्ष कश्यप को बोलने के लिए आमंत्रित किया।

कांग्रेस ने किया वॉकआउट, पोस्टर लेकर प्रदर्शन

इस बैठक में महिलाओं के मुद्दे पर चर्चा होनी थी, फिर भी उप नेता प्रतिपक्ष संतोषी के बजाय भरत कश्यप बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई, पानी, टैक्स और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष सामान्य सभा बुलाने के बजाय भाजपा इसका उपयोग राष्ट्रीय मुद्दों के लिए कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने इसे पुराने बिल पर नई राजनीति बताया और वॉकआउट का ऐलान कर दिया। कांग्रेसी पार्षदों के बाहर जाते ही मेयर विधानी ने दो मिनट में अपना भाषण समाप्त किया और विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर सामान्य सभा खत्म कर दी।

2023 में पारित महिला विधेयक का पोस्टर पर प्रदर्शन

सामान्य सभा का बहिष्कार करते हुए कांग्रेस पार्षदों ने 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक का पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की गई।

भाजपा ने कांग्रेस को बताया महिला विरोधी

वहीं सामान्य सभा के दौरान भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर वार किया। मेयर पूजा विधानी सहित भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए पोस्टर लेकर सभा स्थल के बाहर प्रदर्शन किया।

महिला विधेयक पर निंदा प्रस्ताव, महिला पार्षदों को मौका नहीं

महिलाओं के मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने वाले भाजपा और कांग्रेस के पार्षद ही 45 मिनट देरी से पहुंचे। चर्चा शुरू होने पर कांग्रेस की ओर से उप नेता प्रतिपक्ष संतोषी बघेल के बजाय नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने माइक संभाला, जबकि संतोषी बघेल को बोलने का मौका नहीं मिला।

इसके बाद मेयर पूजा विधानी ने महज दो मिनट में अपनी बात रखी और विशेष सामान्य सभा समाप्त हो गई। दोनों पक्षों की ओर से किसी भी महिला पार्षद को बोलने का मौका नहीं मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के 521 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें बैडमिंटन, बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हैंडबॉल,…
 24 September 2026
स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उन्हें हरियाणा का भी प्रभार दिया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।इससे…
 24 September 2026
छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम और विधायक तुलेश्वर मरकाम का फोन हैक हुआ है। बुधवार को फूलो देवी नेताम के वॉट्सऐप नंबर से साइबर ठगों ने परिचितों को…
 24 September 2026
छत्तीसगढ़ में आज (24 सितंबर) बारिश का दौर जारी रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
 24 September 2026
राजधानी रायपुर में मंत्रालय की बस में आग लगने की घटना के बाद गुरुवार को मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने खराब बस व्यवस्था के खिलाफ मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारी…
 24 September 2026
रायपुर में कल यानी 25 सितंबर से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू होगा। 10 जोन में तालाब किनारे व्यवस्था की गई है। महादेवघाट में बड़ी प्रतिमाएं विसर्जित होंगी, जबकि छोटी…
 24 September 2026
रायपुर के खमतराई स्थित शिवानंद नगर के श्री वरसिद्धि विनायक गणेश मंदिर में 21 दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जाता है। यहां पर दक्षिण भारतीय शैली में भगवान गणेश की स्थापना की…
 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
Advt.