केंद्र ने 14 मोबाइल ऐप पर लगाया बैन, जम्मू-कश्मीर में आतंकी कर रहे थे यूज
Updated on
01-05-2023 06:44 PM
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने 14 मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया है। खबर है कि इन ऐप्स का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान में कोडेड टेक्स्ट भेजने के लिए आतंकवादियों की तरफ से इस्तेमाल किया जा रहा था। केंद्र ने जिन ऐप्स पर बैन लगाया है उनमें क्रीपवाइजर, एनिग्मा, सेफस्विस, विकरमे, मीडियाफायर, ब्रियर, बीचैट, नंदबॉक्स, कॉनियन, आईएमओ, एलिमेंट, सेकेंड लाइन, जांगी और थ्रेमा शामिल हैं। केंद्र सरकार की तरफ से यह ऐक्शन इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर किया गया है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि पाकिस्तान में आतंकवादियों की तरफ से जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में ओवरग्राउंड वर्कर्स और अन्य गुर्गों को कोडेड संदेश भेजने के लिए एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया गया था। देश की सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले मोबाइल एप्लिकेशन पर कार्रवाई कोई नई बात नहीं है। केंद्र सरकार इससे पहले कई चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा चुकी है। पिछले कुछ वर्षों में, भारत सरकार ने देश की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए पूर्वाग्रही होने का हवाला देते हुए लगभग 250 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।
जून 2020 से, सरकार ने 200 से अधिक चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा चुकी है। इन ऐप्स में टिकटॉक, शेयरिट, वीचैट, हेलो, लाइक, यूसी न्यूज, बिगो लाइव, यूसी ब्राउजर, एक्सेंडर, कैंस्कैनर, पबजी मोबाइल और गरेना फ्री फायर जैसे पॉपुलर मोबाइल गेम भी शामिल हैं। इससे पहले चीनी लोन और सट्टेबाजी ऐप्स के खिलाफ लगातार शिकायतों को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारत में 138 सट्टेबाजी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया शुरू की थी।
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…