केंद्र सरकार की हरी झंडी, भिलाई व रायगढ़ में 100 बिस्तरों के अस्पताल को हरी झंडी

Updated on 15-12-2022 10:32 PM
ESIC Hospital केंद्र सरकार ने बिलासपुर में 100 बिस्तरों के कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) अस्पताल खोलने की अनुमति दे दी है। ईएसआइसी कार्यालय ने राज्य सरकार को जमीन के लिए पत्र लिखा था, जिसके बाद जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है। जमीन चिन्हित होने के बाद अस्पताल का काम शुरू कर दिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में रायपुर और कोरबा में 100-100 बिस्तरों के ईएसआइसी अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। वहीं भिलाई और रायगढ़ में 100-100 बिस्तरों के अस्पताल का निर्माण चल रहा है। इनका लगभग 80 प्रतिशत काम हो चुका है।

केंद्र सरकार ने भिलाई और रायगढ़ स्थित दोनों अस्पतालों को जून-2023 तक शुरू कर देने का लक्ष्य दिया है। ऐसे में अस्पताल के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए विभाग जुटा हुआ है। निर्माण कर रही एजेंसी को दो माह के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि राज्य में भिलाई-रायगढ़ और बिलासपुर अस्पताल शुरू हो जाने के बाद यहां ईएसआइसी अस्पतालों की संख्या पांच हो जाएगी। वर्तमान में राज्य में 22 लाख से अधिक ईएसआइसी के हितग्राही और उनके आश्रित हैं, जिन्हें अस्पताल में निश्शुल्क इलाज की सुविधा का लाभ मिलेगा।

20 बड़े निजी अस्पतालों से अनुबंध

राज्य में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के हितग्राहियों को निजी अस्पतालों में निश्शुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य के 20 बड़े निजी अस्पतालों के साथ अनुबंध किया गया है। ये बड़े निजी अस्पताल और मेडिकल कालेज हैं। हितग्राहियों को इलाज में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसलिए यह पहल की गई है। हितग्राही और उनके आश्रित विभागीय प्रक्रिया के तहत यहां इलाज करा सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.